विश्‍व की अन्‍य खबरें

इस देश का पूरी दुनिया से टूट गया नाता, मौसम बदलने के बाद अचानक संचार सेवाएं पड़ी ठप

प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए एक लोकल सेटेलाइट का सहारा लिया है

नई दिल्लीJan 24, 2019 / 02:34 pm

Mohit Saxena

इस देश का पूरी दुनिया से टूट गया नाता, मौसम बदलने के बाद अचानक इंटरनेट सेवाएं पड़ी ठप

नई दिल्ली।आपने कभी कल्पना की है कि अचानक पूरे देश में सभी मोबाइल कनेक्शन और इंटरनेट सेवाएं ठप हो जाए तो क्या होगा। ऐसा ही वाक्या द्वीपीय देश टोंगा में हुआ। यहां रहने वाले लोग अचानक मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं से महरूम हो गए। इस समस्या के कारण उनका बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया। प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए एक लोकल सेटेलाइट का सहारा लिया है। मगर इसके बावजूद महत्वपूर्ण सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक अभी भी ठप पड़ी हुईं हैं। यह समस्या बीते रविवार को रात 8.45 शुरू हुई, जब यहां पर अचानक मौसम बदलने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
बैकिंग सेवाएं पड़ी ठप

इस फॉल्ट के कारण यहां पर पैसे के लेनेदेन के साथ सभी तरह की बैकिंग सेवाएं ठप हो गईं। यहां पर लोग पैसों के मोहताज हो गए हैं। उनके लिए खाने पीने की समस्याएं खड़ी हो गईं। लोग सोशल मीडिया की साइट को चला नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा वह अपने क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह अगर और दिन चला तो यहां स्थितियां और खराब हो सकती हैं। वहीं सरकार की तरफ से बयान आया है कि वह कोशिश करने में जुटे हुए हैं कि सभी सेवाएं दोबारा से शुरू हो जाएं। टोंगा और फीजी के बीच बिछे तारों के जाल को दोबारा से दुरुस्त करने की तैयारी हो रही है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Miscellenous World / इस देश का पूरी दुनिया से टूट गया नाता, मौसम बदलने के बाद अचानक संचार सेवाएं पड़ी ठप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.