script

परिवार के सदस्यों के बालों के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखकर दंग रह गए लोग

Published: Jan 29, 2018 05:59:40 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

मेडिकल साइंस की भाषा में इस बर्थ कंडीशन को पोलियोसिस कहा जाता है।

Polio sis
नई दिल्ली। दुनिया में हर रोज़ अजीबोगरीब किस्से होते ही रहते हैं और आज भी हम आपको एक ऐसी ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये घटना है साउथ कैलीफोर्निया की। यहां एक ऐसा परिवार रहता है जहां यदि कोई संतान पैदा होता है तो वो अजब-गजब ही होता है।
जी, हां इस परिवार में जो भी बच्चा जन्म लेता है उसके बाल जन्म से ही आधे सफेद होते हैं और आधे काले और ये घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस परिवार में आज तक जितने भी सदस्य पैदा हुए हैं उन सबके साथ ही ये घटना घटी है।
अभी तक इस परिवार में लड़की ही पैदा होती आई है और जब एक लंबे अरसे के बाद एक लड़के ने जन्म लिया तो परिवार के समस्त सदस्यों को यही लगा कि शायद इस बार बच्चे के बाल काले ही हो लेकिन दुख की बात तो ये है कि इस बार भी ऐसा नहीं हुआ।
Polio sis
इस लड़के ने भी सफेद बालों के साथ ही जन्म लियां। आपको बता दें कि इस परिवार में 23 साल की ब्रियाना है और उसकी 41 साल की सास जिसका नाम जेनिफर है और ब्रियाना दादी जाओनी जो कि 59 साल की है। इन तीनों के ही बाल जन्म से ही सफेद हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बाल बीच में सफेद हैं और चारों और काले हैं।
ये परिवार अब इस बात को मान चुका है कि ये उनका बर्थमार्क है और यही उनक े परिवार की खास पहचान है जो उन्हें बाकी दूसरों से अलग करती है। हालांकि मेडिकल साइंस की भाषा में इस बर्थ कंडीशन को पोलियोसिस कहा जाता है। ये या तो जेनेटिक होती है या फिर रेयर मेडिकल कॉम्प्लीकेशन होती है। ये परिवार इस खास कारण के चलते लोगों में हमेशा चर्चाओं में रहता है और अब ऐसा होना उनके लिए आम बात हो चुकी है।
Polio sis

ट्रेंडिंग वीडियो