scriptयह घर आम घरों की तरह नहीं है बल्कि यह घर हर रात को चलता है, क्या है इस घर के पीछे का रहस्य… जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर | This house is not like ordinary houses but it runs every night at home | Patrika News

यह घर आम घरों की तरह नहीं है बल्कि यह घर हर रात को चलता है, क्या है इस घर के पीछे का रहस्य… जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

locationनई दिल्लीPublished: Nov 05, 2017 04:32:29 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

यह घर हर दिन एक अलग जगह होता है…

home
नई दिल्ली। अक्सर आप से पूछा जाता होगा कि आपका घर कहां है? या आप किधर रहते हैं। आपके घर का एक निश्चित पता होगा, एक गली होगा, एक मोहल्ला होगा… लेकिन सोचो क्या कोई ऐसा घर हो सकता है जिसका कोई एड्रेस ही न हो.. और एड्रेस होकर भी क्या करें क्योंकि यह तो चलता फिरता घर है…
home
महंगी-महंगी कार और टू व्लीहर बाइक हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक चलता फिरता घर दिखा रहे हैं। इस घर के बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आपको जानकर शायद यकीन न हो कि इस चलते फिरते घर के आगे 7 स्टार होटल भी पानी भरते नजर आते हैं। इस घर को देखने के बाद यकीनन आपके मुंह से ‘WOW’ निकलेगा। आपको बता दें कि यह घर के एक बस में बसाया गया है। लेकिन देखने में यह किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं हैं। 40 फीट लंबी ये बस नहीं बल्कि एक चलता फिरता घर है। इस घर में वो सभी चीजें मौजूद है जो एक 7 स्टार होटल में होती है। एक इंसान के एश-ओ-आराम की सभी चीजें इस बस में हैं।
home
इस बस में हाइड्रोलिक गैरिज की सुविधा भी है जिसमें एक फरारी खड़ी की जा सकती है। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह घर एक चलती फिरती बस है, तो अब आम बसों की तरह इसे भी सड़के किनारे ढाबे या होटल पर रूकना पड़ता होगा। लेकिन ऐसा नहीं हैं इस बस में ही एक मॉडर्न किचन है। जहां खाने-पीने का सारा सामान मौजूद रहता है। सफर के दौरान आराम करने के लिए बस में ही 7 स्टार होटल के रूम जैसा ड्राइंग रूम और एक प्राइवेट बैडरूम भी है। इसके अलावा इस चलते फिरते घर में बार, बेहद आलीशान वॉशरूम व अन्य सुविधाजनक चीजें हैं। यानि आप आराम से पार्टी भी कर सकते हैं। बता दें कि इस बस को जर्मनी की कंपनी ‘वी वॉर्कनर मोबिल’ ने बनाया है।
home

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो