बता दें कि राशिद दुबई के कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन सैफ अहमद बेल्हासा के बेटे हैं। सैफ अहमद बेल्हासा अरबपति हैं और उन्होंने अपने बेटे राशिद को सारे ऐशो-आराम की सुविधाएं दी हुई हैं। बता दें कि राशिद बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैन हैं। यही नहीं सलमान खान जब भी दुबई जाते हैं, तो सलमान खान भी उनसे जरूर मिलते हैं। इसके अलावा अमरीका के रैपर विज खलीफा उनके दोस्त हैं। राशिद के साथ ऐसा है कि कभी-कभी उनके पास समय नहीं हो पाता इसलिए वह कई बार सेलेब्रिटी को मना कर देते हैं।
यही नहीं राशिद का ‘मनी किक्स’ नाम से उनका यूट्यूब पर चैनल भी है। इस चैनल के लाखों सबस्क्राइबर हैं। इस चैनल पर राशिद कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा राशिद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं। इसके अलावा वह फैशन लाइन के सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा राशिद एक ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर भी चलाते हैं जहां पर बैग और स्नीकर्स वगैरह मिलते हैं।