विश्‍व की अन्‍य खबरें

इस आईलैंड पर रहता था सिर्फ एक परिवार, फिर एक दिन ऐसी हालत में मिली सभी की लाशें

इस जगह को लेकर ऐसा दावा किया जाता है कि इस आईलैंड पर पूरी दुनिया भर के सबसे अधिक सांप रहते हैं।

Nov 27, 2017 / 05:00 pm

राहुल

नई दिल्ली। दुनिया में लोगों के साथ लाखों-करोड़ों और भी कई प्रजातियां निवास कर रही हैं। इनमें जानवर, पक्षी, कीड़े-मकौड़े, मछली आदि शामिल हैं। अकसर आपने यही सुना होगा कि इस धरती पर जितने भी देश, शहर और अन्य जगहें हैं वो इंसानों के लिए ही बसाए जाते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसी जगह की बात करने जा रहे हैं जो इंसानों के लिए नहीं बल्कि सांपों के लिए बसाया गया है। जी हां एक ऐसी खास जगह है जो ब्राजील में स्थित है। यहां पर एक आईलैंड बसा हुआ है जिसका नाम इलाहा द क्यूइमादा है जो सिर्फ सांपों के लिए ही है।
इसके पीछे एक खास वजह यही है कि यहां सबसे ज़्यादा सांप रहते हैं। इस जगह को लेकर ऐसा दावा किया जाता है कि इस आईलैंड पर पूरी दुनिया भर के सबसे अधिक सांप रहते हैं। सांपों की संख्या को देखते हुए यहां लोगों के रहने के लिए सोचा भी नहीं जा सकता है। इतना ही नहीं इस आईलैंड पर इंसानों का जाना भी मना है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस आईलैंड पर लोगों के जाने की रोक लगाने के लिए ब्राज़ील की सरकार ने खुद वॉर्निंग जारी कर रखी है। यहां के सांपों के बारे में बताया जाता है कि ये बाकि के साधारण सांपों के मुकाबले काफी जहरीले होते हैं। इनके काटते ही इंसान तुरंत मर जाता है और उसका शरीर काला हो जाता है।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां सांपों की इतनी संख्या अभी हाल ही में इतनी तेज़ी से बढ़ गई है। जबकि पहले यहां इतने सांप नहीं होते थे। इतना तो है कि यहां पहले भी सांप मिलते थे, लेकिन उनकी संख्या काफी सीमित थी। कहा जाता है कि यहां पहले एक लाइट हाउस हुआ करता था, जिसके लिए एक कर्मचारी को भी यहां रहना पड़ता था। कर्मचारी अपने पूरे परिवार के साथ यहां रहता था। लेकिन एक दिन सांपों ने कर्मचारी के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को भी मौत के घाट उतार दिया। नेवी ने उन सभी की काली पड़ चुकी डैड बॉडीज़ को बरामद किया था। उस घटना के बाद से ही उसे हमेशा के लिए इंसानों के लिए बंद कर दिया गया।

Home / world / Miscellenous World / इस आईलैंड पर रहता था सिर्फ एक परिवार, फिर एक दिन ऐसी हालत में मिली सभी की लाशें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.