scriptभारत-श्रीलंका-मालदीव के बीच त्रिपक्षीय बातचीत कोलंबो में जारी, समुद्री सुरक्षा अहम | Tripartite talks between India, Sri Lanka-Maldives continue in Colombo, maritime security important | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत-श्रीलंका-मालदीव के बीच त्रिपक्षीय बातचीत कोलंबो में जारी, समुद्री सुरक्षा अहम

कोलंबों में त्रिपक्षीय वार्ता जारी।
समुद्री सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर।

नई दिल्लीNov 28, 2020 / 12:07 pm

Dhirendra

tripartite meet

कोलंबों में त्रिपक्षीय वार्ता जारी।

नई दिल्ली। भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर त्रिपक्षीय बैठक कोलंबो में जारी है। इस बैठक में समुद्री सुरक्षा और आपसी सहयोग पर तीनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी सबसे ज्यादा जोर दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक समुद्री सुरक्षा को लेकर तीनों देश आपसी सहमति के आधार पर विशेष रणनीति तैयार कर रहे हैं। त्रिपक्षीय वार्ता से पहले श्रीलंका में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की।
https://twitter.com/ANI/status/1332564214985023491?ref_src=twsrc%5Etfw
चौथी त्रिपक्षीय वार्ता

एनएसए अजीत डोभाल ने कोलंबो में भारत, श्रीलंका और मालदीव के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता के तहत दीदी से बातचीत की है। बता दें कि भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर श्रीलंका राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की चौथी वार्ता की मेजबानी कर रहा है। 2014 में नई दिल्ली में हुई बैठक के 6 साल बाद तीनों देशों के बीच एनएसए स्तर की वार्ता हो रही है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया है कि एनएसए अजित डोभाल और मालदीव की रक्षामंत्री मारिया दीदी ने रक्षा क्षेत्र में भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के मकसद से अहम बातचीत हुई है।

Home / world / Miscellenous World / भारत-श्रीलंका-मालदीव के बीच त्रिपक्षीय बातचीत कोलंबो में जारी, समुद्री सुरक्षा अहम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो