scriptनाइजीरिया: मूसलाधार बारिश बनी आफत, दो इमारतें ढहने के चलते पांच की गई जान | Two Buildings collapsed in Nigeria | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

नाइजीरिया: मूसलाधार बारिश बनी आफत, दो इमारतें ढहने के चलते पांच की गई जान

नाइजीरिया में दो बड़े हादसों में पांच की मौत
बाढ़ के कारण 330 घर तबाह

Aug 20, 2019 / 01:23 pm

Shweta Singh

Building Collapsed in Nigeria

अबुजा। नाइजीरिया में दो बड़े हादसों की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि जिगावा में अलग-अलग जगहों पर दो आवासीय इमारतें ढह गईं। इस कारण पांच लोगों की मौत हो गई। इस बारे में एक स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी है।

अलग-अलग हादसों में पांच की मौत

स्थानीय सरकार के प्रमुख सालिसु गरबा-कुबायो के हवाले से स्थानीय रिपोर्ट में कहा गया कि राज्य के किरिकासम्मा इलाके में दोनों हादसे हुए। कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के बाद दो इमारतें ढह गईं। गरबा-कुबायो ने आगे बता कि कुराडुगे में अचानक एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

Flood in Nigeria

बाढ़ से तबाह हुए हैं 330 घर

इसके बाद इसी क्षेत्र के मदाची गांव में एक अन्य घर ढह गया, जहां एक पति-पत्नी हादसे के शिकार बने। स्थानीय अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी बताया कि लगातार बारिश के चलते किरिकासम्मा में 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति है। अधिकारी के मुताबिक बाढ़ के चलते अब कम से कम 330 घर नष्ट हो गए।

Home / world / Miscellenous World / नाइजीरिया: मूसलाधार बारिश बनी आफत, दो इमारतें ढहने के चलते पांच की गई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो