लगभग 35 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को टोक्यो शहरी क्षेत्र समेत पूरे जापान में हेगीबिस तूफान के कारण लगभग 35 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लापता हो गए। तूफान के कारण कई नदियां उफान पर आकर रिहायशी इलाकों में बहने लगी है। तूफान के कारण लगभग 3,76,000 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव का बयान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने एक बयान में मृतकों के परिजनों और जापान की सरकार और जनता के प्रति गहरा शोक जताया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि 13 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी मौके पर गुटेरेस ने यह बयान दिया। उन्होंने जलवायु के लिए निवेश करने की जरूरत पर बल दिया और क्षेत्र में जापान को महत्वपूर्ण अगुआ की भूमिका देने निभाने के लिए कहा। बयान में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र दुख की इस घड़ी में जापान की सरकार और जनता के साथ है।