scriptयूएई द्वारा ट्रांजिट यात्रियों के लिए अनोखा वीजा बनाने की घोषणा | UAE set to grant visas to transiting passengers | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

यूएई द्वारा ट्रांजिट यात्रियों के लिए अनोखा वीजा बनाने की घोषणा

ट्रांजिट यात्रियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एयरपोर्ट ने अस्थायी वीजा बनाने की घोषणा की है।

Apr 16, 2018 / 03:06 pm

Kiran Rautela

UAE
नई दिल्ली। अरब में घूमने वालों के लिए यहां की सरकार ने सोमवार को एक खुशखबरी दी है। अमीरात में ट्रांजिट यात्रियों के लिए संयुक्त अरब अमीरात एयरपोर्ट ने अस्थायी वीजा बनाने की घोषणा की है। इस वीजा के तहत अरब देश में घूमने वाले कई देश-विदेश के लोगों को अासानी हो जाएगी। इस वीजा से खासकर उन लोगों को ज्यादा फायदा होगा जो लगातार अरब देशों में घूमने जाने के इच्छुक होते हैं। और बार-बार की यात्रा से उन्हें वीजा बनाने की समस्या होती थी।
बता दें कि इससे पहले दुबई एयरपोर्ट ने भी ट्रांजिट यात्रियों के लिए अस्थायी वीजा बनाने की घोषणा की थी। जिससे कई यात्रियों को फायदा हुआ था।

संयुक्त अरब अमीरात ने लिया ये फैसला
अरब के एक अधिकारी ने बताया कि अरब में कई जगहें घूमने के लिए फेमस हैं। इन जगहों में बुर्ज खलीफा और भी कई फेमस जगहें हैं जहां लोग ज्यादा जाना पसंद करते हैं। लोगों को इस वीजा से इन जगहों पर घूमाया जाएगा। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अधिकारी ने कहा कि अरब में पर्यटन को और ज्यादा बढ़ाने के लिए ऐसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
इससे पहले भी बनाया गया ऐसा वीजा

बता दें कि इससे पहले दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा ने यात्रियों के लिए अस्थायी वीजा देने की योजना बनाई थी।

दुबई के निदेशक अमर अब्दुल राओफ ने कहा की यह बहुत सारे राष्ट्रों को दिया जायेगा। दुबई हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के रूप में माना जाता है। इसलिए ये सुविधा यहां पर दी जा रही हैं। गौरतलब है कि 2017 में इस हवाई अड्डे में 88.2 मिलियन यात्रियों का आना-जाना हुआ।
राओफ ने आगे कहा कि यह हवाईअड्डा ‘Microcosm of Dubai’ को इन्स्टाल कर रहा है जो की दुबई के स्थलों बुर्ज अल अरब और दुबई मॉल का टूर करवाएगा। यह दुबई शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम द्वारा लॉन्च किया गया था।

Home / world / Miscellenous World / यूएई द्वारा ट्रांजिट यात्रियों के लिए अनोखा वीजा बनाने की घोषणा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो