विश्‍व की अन्‍य खबरें

अंग्रेज ने उड़ाया पगड़ी का मजाक तो सिख ने खरीद डाली करोड़ों की कार

8 Photos
Published: January 27, 2018 12:05:55 pm
1/8

ब्रिटेन में रहने वाले एक सिख कारोबारी के पगड़ी पर किया गया मजाक उन्हें इस कदर चुभ गया कि जवाब देने के लिए उन्होंने एक तगड़ा कदम उठा लिया।

2/8

रुबेन सिंह ने अपने पगड़ी के उपहास के जवाब में अपने पगड़ियों के रंग के साथ मेल खाती सात रोल्स रॉयस रखने की चुनौती दे डाली। और हर दिन उन गाड़ियों के साथ एक फोटो भी इंस्टाग्रम पर शेयर की।

3/8

कुछ दिन पहले रुबेन सिंह ने ट्वीट में बताया था कि किसी अंग्रेज ने उनकी पगड़ी को सिर पर पहनने का बैंडेज बताकर उसका मजाक उड़ाते हुए अपमान किया है।

4/8

उन्होंने इसके जवाब में लिखा की उनकी पगड़ी कोई बैंडेज नहीं बल्कि उनके सिर का ताज है। लेकिन जवाब सिर्फ शब्दों देकर ही वो चुप नहीं हुए, उन्होंने उस अंग्रेज़ को चैलेंज कर दिया की आने वाले हफ्ते के हर दिन वो अपनी पगड़ी से मैच होते रंग की रोल्स रॉयस कार चलाएंगे।

5/8

'जो कहा सो किया' रुबेन सिंह ने इसके बाद सातों दिन अपनी पगड़ी से मेल खाती रोल्स रॉयस चलते हुए उसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।

6/8

बता दें रूबेन सिंह को ब्रिटिश का बिल गेट्स भी कहा जाता है।

7/8

रुबेन सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुईं है।

8/8

इस चैलेंज के आखिरी फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि किसी को किसी के पहनावे और पहचान पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.