script

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बाल गरीबी खत्म करने का किया आह्वान, कहा-बच्चों को सशक्त बनाया जाए

Published: Oct 18, 2019 11:58:03 am

Submitted by:

Mohit Saxena

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि बच्चे वयस्कों की तुलना में गरीबी की दोगुना मार झेल रहे
यूएन प्रमुख ने कहा कि लड़कियां विशेष रूप से जोखिम में रहती हैं

antino

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गरीबी खत्म करने के लिए अपने बच्चों को सशक्त बनाने का आह्वान किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के मौके पर अपने संदेश में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि बच्चे वयस्कों की तुलना में गरीबी की दोगुना मार झेल रहे हैं। गरीबी कई बच्चों को आजीवन नुकसान पहुंचाती है।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि लड़कियां विशेष रूप से जोखिम में रहती हैं। लेकिन वे भी बदलाव की एक बड़ी कोशिश कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर अतिरिक्त वर्ष एक लड़की के स्कूल में रहने के साथ उसकी जीवन भर की औसत आय बढ़ जाती है। इससे उसकी शादी की संभावनाएं कम होती है। इससे उसके बच्चों के लिए स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा लाभ होते हैं।”

गुटेरेस के अनुसार बाल गरीबी को समाप्त करने की महत्वपूर्ण शुरुआत घर से होती है, जहां से यह पैदा होती है। गुटेरेस ने कहा कि गुणवत्ता वाली सामाजिक सेवाओं तक पहुंच को प्राथमिकता देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लचीली कामकाजी व्यवस्था, माता-पिता की छुट्टी और चाइल्डकेयर सपोर्ट सहित परिवार-उन्मुख नीतियां भी काफी अहम हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो