scriptUN प्रमुख Antonio Guterres ने दी चेतावनी, कोरोना संकट में वैश्विक उत्पादन में होगा भारी नुकसान | UN Chief Warned that Loss In Global Production is very high | Patrika News

UN प्रमुख Antonio Guterres ने दी चेतावनी, कोरोना संकट में वैश्विक उत्पादन में होगा भारी नुकसान

locationनई दिल्लीPublished: May 29, 2020 07:47:27 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

Highlights

UN प्रमुख (Antonio Guterres) ने कहा कि पूरी दुनिया को एकजुकट होना होगा, वैश्विक उत्पादन में 8500 अरब डॉलर की कमी होगी।
UN प्रमुख ने कहा, वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद हम एक सूक्ष्म वायरस के कारण अभूतपूर्व मानवीय संकट में हैं, इसने हमारी आखें खोल दी हैं।

Antonio Guterres

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) विश्व में भारी तबाही का कारण बन सकता है। इससे भूख और आकाल की शुरूआत हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस महामंदी का अगर सभी राष्ट्रों ने मिलजुलकर मुकाबला नहीं किया तो वैश्विक उत्पादन में 8500 अरब डॉलर की कमी होगी।
Trump के ट्वीट पर Twitter का नोटिस, कहा- हिंसा को सपोर्ट करता है ये पोस्ट

संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव के अनुसार महामारी ने हमारी कमजोरी को सामने ला दिया है। हाल के दशकों की सभी तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद हम इस वायरस पर अभी तक जीत हासिल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने एकजुटता के साथ इस संकट का जवाब देने बात कही है। हाल के दशकों की सभी तकनीकी और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद हम एक सूक्ष्म वायरस के कारण एक अभूतपूर्व मानवीय संकट में हैं।
उन्होंने एकजुटता के साथ इस अभूतपूर्व संकट का जवाब देने की जरूरत पर जोर दिया। गुटेरेस ने कहा कि अगर हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे तो कोविड-19 (Covid-19) दुनिया भर में भारी तबाही मचा देगा। भयानक भूख और अकाल की स्थिति होगी। करीब छह करोड़ से अधिक लोग भयानक गरीबी में चले जाएंगे। करीब 1.6 अरब लोग बिना आजीविका के होंगे। इसके साथ वैश्विक उत्पादन में 8500 अरब अमरीकी डालर की कमी आएगी।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में अब तक 58 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस के शिकार हुए है। अब तक 3.6 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। गुटरेस ने कहा कि ‘हम इन कमजोरियों के संकेत अन्य जगहों पर भी देखते हैं। जैसे परमाणु प्रसार के बढ़ते जोखिम से लेकर साइबर हमला आदि। हम इन चेतावनी को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। हमे अपने के लिए अस्तित्व के लिए विनम्रता, एकता और एकजुटता की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो