scriptदुनिया के इन रेस्टोरेंट में लोग खाने कम, घूमने ज्यादा जाते है | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुनिया के इन रेस्टोरेंट में लोग खाने कम, घूमने ज्यादा जाते है

9 Photos
6 years ago
1/9

नई दिल्ली।घर का खाना किसे नहीं पसंद लेकिन कभी-कभार हम इससे बोर हो जाते है। इसीलिए मु़ंह का स्वाद बदलने के लिए रेस्टोरेंट में हम हफ्ते में एकबार या महीने में एकबार तो जरूर जाते है। इससे स्वाद बदलने के साथ

ही हमारा मूड भी बदल जाता है और रेस्टोरेंट जाने के बहाने हम बाहर घूम भी लेते हैं। लेकिन अगर इन रेस्टोरेंट का डेकोरेशन मज़ेदार हो तो फिर क्या कहने? दुनिया में ऐसे रेस्टोरेंट की भी कमी नहीं है जहां मजेदार खाने के साथ मज़ेेदार थिम्स भी होते है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही थिम्स रेस्टोरेंट के बारे में...

 

2/9

चाईना अपनी तकनीक के लिए मशहूर है। चीन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां की सारी टेबले अंडाकार बने हुए है जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं।

 

3/9

चीन में एक रेस्टोरेंट ऐसा भी है जहां लोग टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाते है और पूरे मन से इस अजीब थीम का मजा लेते हैं।

 

4/9

बर्लिन में यह रेस्टोरेंट हवा में तैरता है। आसमान की उचाई पर बैठकर खाना खाने में और भी मजा आता है। इस रेस्टोरेंट को क्रेन की सहायता से उपर उठाया जाता है। इस रेस्टोरेंट का थीम है डिनर इन द स्काई।

 

5/9

एरिजोना में एक रेस्टोरेंट को अस्पताल का लुक दिया गया है। इसे हार्ट अटैक रेस्टोरेंट के नाम से भी जाना जाता है और तो और यहां पर जो बर्गर मिलते है उसे बाईपास बर्गर के नाम से जाना जाता है।

 

6/9

टोक्यो के इस रेस्टोरेंट में पुरूष वेटर महिला के रूप में सजकर मेहमानों को खाना परोसते है।

 

7/9

चीन के इस रेस्टोरेंट का थीम है जेल। यहां पर हर एक सेक्शन को जेल का रूप दिया गया है।

 

8/9

हर्बिन के इस रेस्टोरेंट में मेहमानों को खाना इंसान नहीं बल्कि रोबोट परोसते है। यह इतना यूनिक है कि यहां पर लोगों की भीड़ लगी ही रहती है।

 

9/9

वेस्ट हॉलीवुड के इस रेस्टोरेंट को ओपाक्यू कैफे के नाम से जाना जाता है। इसकी खासियत ये है कि यहां पर मेहमानों को अंधेरे मे खाना परोसा जाता है। यहां तक कि यहां पर नेत्रहीन वेटर्स ही खाना परोसते है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.