script

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में बाढ़ की स्थिति पर जताई चिंता, कहा- स्थिति से निपटने के लिए करेंगे हर संभव मदद

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2019 03:38:00 pm

Submitted by:

Shweta Singh

बाढ़ में हो चुकी हैं सैंकड़ों मौत
संयुक्त राष्ट्र महासचिव की तरफ से जारी किया गया बयान

Flood

वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र ने भारत में मची भारी तबाही पर दुख जताया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने इस बारे में एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया ‘भारी बारिश से पैदा हुई खराब स्थिति और इसमें जान गंवाने वाले लोगों के लिए बेहद दुख है।’ UN ने इसके साथ ही ये भी कहा वे भारत के साथ हरसंभव मदद करने को तैयार हैं।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी किया बयान

बयान में आगे कहा गया कि, ‘इस विपत्ति ने लोगों के ठिकाने छिन लिए और तो और उनके घर, दुकान सब ले डूबी बाढ़।’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव की तरफ से जारी बयान में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने की बात कही गई है। आपको बता दें कि देश के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। बिहार जैसे राज्यों में भीषण बारिश ने जन-जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है।

सवा सौ से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

भारत में यूपी-बिहार जैसे राज्यों में मौसम की सबसे अधिक मार पड़ी है। दोनों राज्यों को मिलाकर करीब सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले हफ्ते जारी हुई रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में 111 और बिहार में 28 लोगों के मौत की जानकारी मिली है।

ट्रेंडिंग वीडियो