विश्‍व की अन्‍य खबरें

UN में आई पैसों की भारी किल्लत, फंड खत्म होने से इस महीने कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सैलरी

खत्म होने की कगार पर हैं संयुक्त राष्ट्र के रिजर्व पैसे
भारत-पाकिस्तान ने चुका दिया है अपना अनुदान

नई दिल्लीOct 10, 2019 / 08:21 am

Shweta Singh

संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर को परेशानीयां साझा करने के लिए सबसे बड़ा मंच उपलब्ध कराने वाला संयुक्त राष्ट्र इस वक्त खुद बहुत बड़ी मुसीबत में है। दरअसल, इस संगठन को इस वक्त पैसों की भारी किल्लत हो रही है। जानकारी मिल रही है कि संयुक्त राष्ट्र ने जो पैसे रिजर्व में रखे थे वो खत्म होने की कगार पर हैं।

अधिकारियों को सैलरी देने के भी पैसे नहीं

हालात, ऐसे हो गए हैं कि संयुक्त राष्ट्र के पास अपने अधिकारियों को सैलरी देने के भी पैसे नहीं है। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खुद जानकारी दी है। सोमवार को उन्होंने इस बारे में जारी किए एक बयान में कहा कि इस महीने के आखिर में संयुक्त राष्ट्र का फंड खत्म हो जाएगा। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से सिर्फ 128 सदस्यों ने ही 3 अक्टूबर तक अपने बकाए का भुगतान किया है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान ने UN को अपना अनुदान चुका दिया है।

पहले ही किया है आगाह

UN ने अपने कर्मचारियों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी है कि संगठन को अपने बजट में से करीब 23 करोड़ डॉलर कमी का सामना करना पड़ेगा। यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने भी इस स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कई बार कहा कि इससे संयुक्त राष्ट्र की शांति स्थापना के कार्यों में योगदान देने वाले देशों पर प्रभाव पड़ेगा।

Home / world / Miscellenous World / UN में आई पैसों की भारी किल्लत, फंड खत्म होने से इस महीने कर्मचारियों को नहीं मिलेगी सैलरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.