मिलकर काम करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्लाम या मुस्लिमों से घृणा या भय को दूर करने और असहिष्णुता और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों को खत्म करने के लिए वैश्विक रूप से साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को बंदूकधारियों द्वारा दो अलग-अलग मस्जिदों में किए गए हमलों में 49 लोग मारे गए और करीब 48 अन्य घायल हो गए।
पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पूजा स्थलों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों के जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नफरत और हिंसा का विविध और लोकतांत्रिक समाजों में कोई स्थान नहीं है। मोदी ने इस नृशंस हमले में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में न्यूजीलैंड के अनुकूल लोगों के साथ भारत की एकजुटता को रेखांकित किया।