scriptअमरीकी बमवर्षक की दक्षिण चीन सागर पर उड़ान, भड़का चीन | USA b52 bomber flew near chinese artificial island in the South China sea | Patrika News

अमरीकी बमवर्षक की दक्षिण चीन सागर पर उड़ान, भड़का चीन

Published: Dec 19, 2015 01:35:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

चीन ने अमरीकी बमवर्षक बी2 के दक्षिण चीन सागर के ऊपर उडऩे पर कड़ा विरोध जताया, अमरीका ने कहाः अनजाने में हुआ

b52 bomber

b52 bomber

वाशिंगटन। अमरीका और चीन के बीच एक बार फिर तनातनी की खबर है। इस बार चीन ने अमरीकी बमवर्षक बी2 के दक्षिण चीन सागर के ऊपर उडऩे पर कड़ा विरोध जताया है। दक्षिणी चीन सागर पर चीन अपने अधिकार का दावा करता है। उधर, अमरीका का कहना है कि यह घटना अनजाने में हुई है। हम इसकी जांच करा रहे हैं। यह घटना कथित तौर पर पिछले सप्ताह हुई जब पेंटागन ने कहा कि दो बी.2 बमवषर्क क्षेत्र में एक नियमित अभियान पर गए थे।

पेंटागन के प्रवक्ता कमांडर बिल अर्बन ने कहा कि इस अभियान के लिए 12 समुद्री मील के भीतर उड़ान भरने का कोई इरादा नहीं था। अर्बन ने कहा कि चीन ने हालिया अभियान के उड़ान पथ के बारे में चिंताएं जाहिर की हैं। हम मामले पर गौर कर रहे हैं। चीन संसाधनों से संपन्न दक्षिण चीन सागर के पूरे क्षेत्र पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। चीन के इन दावों और वियतनामए मलेशिया, फिलीपीन, ताइवान और ब्रुनेई द्वारा किए जाने वाले दावों के चलते स्थिति विवादपूर्ण है।

अमरीका चीन द्वारा इस विवादित समुद्र में कृत्रिम द्वीप बनाने को लेकर गंभीर है और उसने हाल के कुछ महीनों में बी-52 बमर्षक इनमें से कुछ संरचनाओं के आसपास उड़ाए हैं। इसके साथ ही उसने एक मिसाइल विध्वसंक भी पानी पर तैराया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो