scriptअमरीका: गोलीबारी की घटना से दहला नेशविले, अफ्रीकी मूल के एक युवक की मौत | USA: shooting incident in Neshville, Death of young man of African descent | Patrika News

अमरीका: गोलीबारी की घटना से दहला नेशविले, अफ्रीकी मूल के एक युवक की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Dec 31, 2019 04:03:40 pm

Submitted by:

Anil Kumar

Firing In America: अमरीका के टेनेसी प्रांत की राजधानी नेशविले में घटना को अंजाम दिया गया
पुलिस ने मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय मोंटी ग्रे के रूप में की है

Firing In America

सांकेतिक तस्वीर (अमरीका में फायरिंग)

वाशिंगटन। अमरीका ( America ) में हाल के दिनों में गोलीबारी ( firing ) की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। इसमें दर्जनों लोगों की जान भी जा चुकी है। अब एक बार फिर से अमरीका के टेनेसी प्रांत ( Tennessee Province ) की राजधानी नेशविले में गोलीबारी की एक घटना को अंजाम दिया गया है।

इस हमले में अफ्रीकी मूल के एक अमरीकी युवक की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने मृतक की पहचान 22 वर्षीय मोंटी ग्रे के रूप में की है।

अमरीका: 14 साल की मेक्सिकन लड़की पर महिला ने चढ़ा दी कार, गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय मीडिया ने बताया कि जब पुलिस पहुंची, तो उन्होंने पाया कि ग्रे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक दो मंजिला इमारत के बाहर पड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि वह वहां रहा करता था। ग्रे को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया।

2019 में गोलीबारी की घटना में 38 हजार लोगों की गई जान

आपको बता दें कि अमरीका में इस साल गोलीबारी की सैंकड़ों घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई है। बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा किया गया था।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गन वायलेंस आर्काइव ( GVA ) संगठन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बंदूक से इस साल 38730 लोगों की मौत हुई है। GVA देशभर में बंदूक से हुई हिंसा के मामले दर्ज करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, 14970 मामले साजिशन हत्या और दुर्घटनावश गोली चलने से शिकार होने के हैं, जबकि साल 2018 में यह मामले 14789 थे। जीवीए के अनुसार, साल 2019 में 23760 मामले आत्महत्या के हैं। बंदूक की हिंसा में 11 साल से कम उम्र के कुल 207 बच्चों ने अपनी जान गवां दी, जबकि 473 बच्चे घायल हुए हैं। वहीं बीते साल 12-17 आयुवर्ग के 762 बच्चों ने अपनी जान गवां दी, जबकि 2253 बच्चे घायल हुए थे।

अमरीका: शिकागो में हाउस पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक नाबालिग समेत 13 की मौत

रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि 2019 में 409 बार हुए सामूहिक गोलीबारी और 30 सामूहिक हत्या की घटनाएं हुईं, जिसे जीवीए ने ऐसी घटना के तौर पर परिभाषित किया है, जिसमें चार या उससे अधिक लोग घायल हुए या या मारे गए।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो