scriptअमरीका: फ्लोरिडा में नौसेना के अड्डे पर गोलीबारी, हमले में शूटर समेत 3 की मौत, कई घायल | USA: Shootout at Navy base in Florida, many injured in attack, killed shooter | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अमरीका: फ्लोरिडा में नौसेना के अड्डे पर गोलीबारी, हमले में शूटर समेत 3 की मौत, कई घायल

एसकैम्बिया काउंटी के शैरिफ कार्यालय ने ट्वीट हमले की पुष्टि की
इससे पहले बुधवार को पर्ल हार्बर सैन्य बेस में हुआ था हमला

Dec 07, 2019 / 10:38 am

Anil Kumar

florida shooting

फ्लोरिडा। अमरीका के फ्लोरिडा में शुक्रवार को नौसेना के अड्डे पर ताबड़तोड़ फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबका इलाज चल रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक शूटर अचानक नौसेना के अड्डे में घुस गया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि जवाबी कार्रवाई में सेना ने शूटर को मार गिराया है।

एसकैम्बिया काउंटी के शैरिफ कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि पेनसाकोला स्थित नौसेना अड्डे में एक शूटर घुस आया था, हालांकि अब वहां कोई सक्रिय शूटर नहीं है। उन्होंने पुष्टि की है कि शूटर मारा गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और नौसेना के अड्डे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बुधवार को भी सैन्य अड्डे पर हुआ था हमला

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को दोपहर के समय पर्ल हार्बर सैन्य बेस में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे, जिसमें 2 की हालत बेहद गंभीर थी। हमलावर ने इस दौरान न सिर्फ फायरिंग की थी, बल्कि पर्ल हार्बल नेवल शिपयार्ड को आग के हवाले भी कर दिया था।

सबसे बड़ी बात यह थी कि जिस वक्त यह हमले को अंजाम दिया गया था उस दौरान भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी घटनास्थल पर मौजूद थे, हालांकि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ और वे सुरक्षित रहे। इस हमले के बाद बंदूकधारी ने आत्महत्या कर ली थी।

Home / world / Miscellenous World / अमरीका: फ्लोरिडा में नौसेना के अड्डे पर गोलीबारी, हमले में शूटर समेत 3 की मौत, कई घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो