scriptअमरीका: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में गोलीबारी, चार की मौत, तीन घायल | USA: Shootout in Brooklyn of New York, four killed, three injured | Patrika News

अमरीका: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में गोलीबारी, चार की मौत, तीन घायल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 12, 2019 11:06:03 pm

Submitted by:

Anil Kumar

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया
पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए हमलावर की तलाश में जुट गई है

firing-in-new-york.jpg

फाइल फोटो

न्यूयॉर्क। अमरीका में एक के बाद एक शहरों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में भी गोलीबारी की एक घटना को अंजाम दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में गोलीबारी की गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

कंसास गोलीबारी का एक संदिग्ध हिरासत में, खतरनाक हथियार के साथ फरार है दूसरा

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और हमलावर की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

shooting31.jpg

कंसास में हुई थी गोलीबारी

बता दें कि बीते रविवार को अमरीका के मिसौरी में कंसास शहर के एक बार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए थे।

मालूम हो कि अमरीका में हाल के दिनों में कई बार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले अमरीका के टेक्सास में वॉलमार्ट स्टोर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में 20 लोगों के मारे गए थे। इसके साथ ही 26 लोगों के घायल हो गए थे।

अमरीका: दक्षिणी कैरोलिना स्थित एक बार में गोलीबारी से 2 की मौत, 8 घायल

इसके अलावा अगले ही दिन ओहियो के डेटन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस हमले में नौ लोग मारे गए थे, जबकि 16 लोगों को चोट आईं थीं।

एक सप्ताह बाद वेस्ट शिकागो की एक स्ट्रीट पार्टी में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। साथ ही दक्षिणी कैरोलिना में भी हमले को अंजाम दिया गया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो