scriptवेनेजुएला: हड़ताल कर रहे कैदियों पर पुलिस की बेरहमी, कपड़े उतारकर शरीर पर लड़वाए मुर्गे | Venezuela police brutally tortured prisoners | Patrika News

वेनेजुएला: हड़ताल कर रहे कैदियों पर पुलिस की बेरहमी, कपड़े उतारकर शरीर पर लड़वाए मुर्गे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 04, 2019 01:17:40 pm

Submitted by:

Shweta Singh

करीब 82 कैदियों पर पुलिस अधिकारियों ने किया जुल्म
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Venezuela prisoner tortured

कराकस। वेनेजुएला से कैदियों पर अत्याचार की एक बड़ी खबर आ रही है। देश के एक जेल में कैदियों को मानवता को शर्मसार करदेने वाली यातना दी जा रही हैं। दरअसल, यह करीब 82 कैदियों को निर्वस्त्र कर उनपर जुल्म ढाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दो घंटे से ज्यादा देर तक दी गई यातना

खुद जेल के एक अधिकारी ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैदियों को ‘नंगा’ लिटाकर उन पर मुर्गे छोड़ दिए गए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक इन 82 कैदियों को नंगा रहने के लिए मजबूर किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार इन्हें कथित तौर पर दो घंटे से ज्यादा देर तक पीटा भी गया था। यही नहीं, इन्हें 24 घंटे तक बिना खाना और पानी के रखा गया था।

कैदियों को हड़ताल करने की मिली सजा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन कैदियों को सेल में बंधक बनाने के लिए उनपर तेल छिड़का गया था। इसके बाद उनपर मुर्गे लड़ाए गए। इस यातना के बाद कैदियों के शरीर पर भी निशान पड़ गए। इस घटना के खुलासे के बाद परिजनों ने कहा कि कैदियों ने भोजन और पानी की कमी के विरोध में हड़ताल शुरू की थी। कैदियों ने यह भी मांग रखी थी कि उनसे मिलने आने वालों को उनके लिए दवा लाने की इजाजत दी जाए। पुलिस अधिकारियों ने इसी के खिलाफ उनपर अत्याचार किया।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधिकारी कैदियों के हड़ताल का नेतृत्व करनेवाले को ताना मारता हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की कड़ी आलोचना हो रही है। जिसके बाद वेनेजुएला सरकार ने इस मामले की जांच का घोषणा की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो