scriptसर्बिया की संसद में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नेहरू को याद किया | Vice-President Venkaiah Naidu remembers Nehru in Parliament of Serbia | Patrika News

सर्बिया की संसद में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नेहरू को याद किया

Published: Sep 17, 2018 09:50:21 am

Submitted by:

Mohit Saxena

नायडू ने कहा कि यह अच्छा अवसर है जब भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के आजादी और समाज पर दिए संबोधन को याद किया जाए

naidu

सर्बिया की संसद में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नेहरू को याद किया

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर सर्बिया की संसद में अपने संबोधन में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। नायडू ने कहा कि 1961 में यहां पर पहला गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन हुआ था। उस समय प्रधानमंत्री नेहरू और विश्व के गुटनिरपेक्ष आंदोलन के अन्य नेताओं ने इसी हॉल में सम्मेलन को संबोधित किया था।
नेहरू की कही बातें आज भी प्रासंगिक हैं

सर्बिया की नेशनल असेंबली के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि यह अच्छा अवसर है जब भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू के आजादी और समाज पर दिए संबोधन को याद किया जाए। नेहरू ने कहा था कि हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए जहां वास्तविक आजादी हो। आजादी इसलिए अहम है कि क्योंकि इसी से समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण होता है। पंडित नेहरू की कही ये बातें आज भी प्रासंगिक हैं।
उपराष्ट्रपति बोले, मजबूत हो लोकतांत्रिक राजनीति

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि हमें लोकतांत्रिक राजनीति की ताकत को और मजबूत बनाने का लगातार प्रयास करना चाहिए। भारत और सर्बिया के बीच संबंधों से जुड़ा इतिहास काफी गहरा है। कई मुद्दों पर भारत और सर्बिया के दृष्टिकोण समान हैं और दोनों में गहरे संबंध हैं,जो दोनों देशों को नजदीक लाते हैं। दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों पर यकीन करते हैं। साथ ही दोनों देश लोकतांत्रिक भावना से लोगों के जीवन में सुधार ला रहे हैं। इसके साथ ही नायडू ने भारत और सर्बिया के द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोनों देशों के बीच सालान 20 करोड़ डॉलर व्यापार होता है,जिसे और बढ़ाया जाना चाहिए।
बापू को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा उन्होंने सैनिकों की याद में बनाए गए स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। नायडू ने वहां के प्रधानमंत्री अना ब्रनबिक से मुलाकात करने के साथ ही सर्बिया सरकार को महात्मा गांधी के नाम पर सड़क का नाम रखने और बापू की प्रतिमा लगवाने के लिए धन्यवाद भी दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो