scriptरूस ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का दिया निर्देश  | Vladimir Putin Warns Russian Military Prepare For War | Patrika News

रूस ने सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने का दिया निर्देश 

Published: Aug 26, 2016 10:02:00 am

यूक्रेन के साथ तनाव बढऩे के बीच रूस ने अपनी सशस्त्र सेना को जरूरत पडऩे पर युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है

Russia tests army

Russia tests army

मॉस्को। यूक्रेन के साथ तनाव बढऩे के बीच रूस ने अपनी सशस्त्र सेना को जरूरत पडऩे पर युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अपनी सेना को यूक्रेन और संकटग्रस्त क्रीमिया के समीप देश के पश्चिमी छोर पर युद्धाभ्यास के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘युद्धाभ्यास के पहले 24 घंटे में युद्ध की परिस्थितियों के तहत सेना की क्षमता को परखा गया। देश की सुरक्षा के लिए खतरा होने की स्थिति में राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सशस्त्र सेनाओं की तैयारियों की जांच की जा रही है।’



रूस ने यह घोषणा ऐसे समय में की है ,जब जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने रूस पर विवादित क्षेत्र क्रीमिया में अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करने और वहां अलगाववादी विद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने बुधवार को कहा था कि वह अगले महीने चीन में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में पुतिन के साथ क्रीमिया के मसले पर चर्चा करेंगे।


रूस ने कहा है कि पुतिन इन दोनों नेताओं से मुलाकात करेंगे। रूस और यूक्रेन ने तनाव बढऩे के बाद अपनी-अपनी सीमा पर सेना की मौजूदगी बढ़ा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने गत सप्ताह अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा था।


गौरतलब है कि पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाते हुए आरोप लगाया था कि यूक्रेन आतंकवादी गतिविधियों के लिए क्रीमिया में विध्वसंक तत्वों को भेज रहा है। हालांकि यूक्रेन ने इन आरोपों से इनकार किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो