scriptबनना चाहता था बॉडी बिल्डर, बन गया कार्टून देखिए क्या हुआ इस शख्स के साथ… | Wanted to be a bodybuilder but people calling him cartoon | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

बनना चाहता था बॉडी बिल्डर, बन गया कार्टून देखिए क्या हुआ इस शख्स के साथ…

अगर आपको भी बॉडी बनाने का शौक है। इसके लिए जिम में मेहनत भी करते हो, तो यह खबर आपके लिए है….

नई दिल्लीNov 16, 2017 / 12:55 pm

Ravi Gupta

body builder
आज का हर नौजवान आदमी यह चाहता है कि वह आकर्षक दिखे, इसके लिए कई लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। साथ ही यह भी चाहते हैं कि उसकी तरफ लड़कियां आकर्षित हों।


पर कई ऐसे भी होते हैं जो बिना मेहनत के बॉडी बनाने की इच्छा रखते हैं। अपनी ये मंशा पूरी करने के लिए बिना मेहनत किए ये लोग गलत तरीके अपनाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा कर रहे हैं, तो हमारी यह हिदायत ध्यान में रखें और तुरंत ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि यह आपके स्वास्थय के लिए यह बिलकुल ठीक नहीं है।
body builder
हम आपके साथ आज एक ऐसे ही शख्स की स्टोरी शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें बॉडी बनाने का ऐसा जुनून चढ़ा था कि वह यह भी भूल गए कि इससे उन्हें क्या नुकसान हो सकता है। यह स्टोरी एक पूर्व सैनिक की है, जो कि रूस के रहने वाले हैं।
21 साल के किरिल तेरेसिन नाम का यह शख्स कुछ समय पहले आम इंसान की तरह ही दिखते थे। लेकिन अब उन्हें एक ऐसे पहचान मिल गई है जैसी उन्होंने शायद कभी नहीं चाही होगी। किरिल तेरेसिन नहीं चाहता था कि उसका मजाक बने। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके बारे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे…
body builder
किरिल तेरेसिन ने आकर्षक बॉडी पाने के लिए अपने शरीर पर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट शुरू कर दिए। उसने कई प्रकार के सप्लीमेंट लेने शुरू कर दिए। किरिल ने जल्दी रिजल्ट पाने के चक्कर में अपनी बाहों में इंजेक्शन लगवाने भी शुरू कर दिए। इन इंजेक्शन में बॉडी बिल्डर साइट एन्हांसमेंट ऑयल जिसे आमतौर पर सिंथॉल कहा जाता है। शुरुआत में उनके मसल्स जब आकार लेने लगे तो, वह बेहद खुश हुए लेकिन जब उसकी बॉडी का साइज हद से ज्यादा हेवी होने लगी तो यह उसके लिए चिंता का विषय बन गया।
body builder
किरिल ने इस संबंध में डॉक्टर से सलाह ली तो उसे मालूम पड़ा कि उसे इंजेक्शन से साइडइफेक्ट हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सिंथॉल माशपेशियों में फुफ्फुसीय भ्रूण, तंत्रिका क्षति, संक्रमण, स्क्लेरोज़िंग लाइपोग्रानुलमा, स्ट्रोक व अल्सर जैसी घातक बीमारी पैदा कर सकता है। इसके बाद भी उसके बाइसेप्स बढ़ते ही जा रहे थे। कुछ ही दिनों में उसकी दोनों बाहें एक कार्टून शो के केरेक्टर पॉपाय जैसी नजर आने लगी थी। बाइसेप्स का साइज 24 इंच हो गया।
body builder
अब लोग किरिल की बॉडी का मजाक बनाने लगे। इससे उनका मनोबल टूट गया। जबकि वे एक सैनिक रह चुके हैं। उन्हें पछतावे के अलावा कुछ और महसूस ही नहीं हो रहा था। उन्होंने बॉडी बनाने के चक्कर में सेना छोड़ी थी लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वे गलत ट्रैक पर हैं। कई युवा आज बॉडी बिल्डर बनने के लिए ऐसी दवाइयां और इंजेक्शन इस्तेमाल करते हैं जिनके कई सारे साइडइफेक्ट होते हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि कई बड़े ब्रैंड लोगों के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ कर रहे है और ऐसी प्रतिबंधित दवाएं बेच रहे हैं। लेकिन आपको सावधान होने की जरूरत हैं नहीं तो किरिल जैसा हाल आपका भी हो सकता है। यकीन मानिये आप ऐसे तो नहीं दिखना चाहेंगे।

Home / world / Miscellenous World / बनना चाहता था बॉडी बिल्डर, बन गया कार्टून देखिए क्या हुआ इस शख्स के साथ…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो