scriptधर्म के नाम पर निभाई जाती हैं ऐसी परंपराएं, जानने के बाद सहम जाएगा आपका दिल | weird activities done by people on the name of religion | Patrika News

धर्म के नाम पर निभाई जाती हैं ऐसी परंपराएं, जानने के बाद सहम जाएगा आपका दिल

Published: Dec 04, 2017 03:58:51 pm

Submitted by:

राहुल

इतना ही नहीं धर्म ही है जो लोगों को उनके धार्मिक परंपरा के साथ-साथ उनकी संस्कृति और सभ्यता से भी जोड़े रखता है।

religious activities
नई दिल्ली। भगवान का आस्तित्व है भी या नहीं, क्या आपने भगवान को देखा है या मिले हैं। इसके बारे में कहना बहुत मुश्किल है। भगवान को लेकर लगभग सभी लोगों की अलग-अलग विचार होते हैं। लेकिन एक सच ये भी है कि हमें भगवान से ही विश्वास मिलता है। ईश्वर से मिलने वाली विश्वास रुपी शक्ति हमें वो सभी काम करने की ताकत देती है, जिसे करने से हम घबराते हैं। अगर हमारा कोई ज़रुरी काम अटक जाता है तो हमें भगवान से ही आखिरी उम्मीद होती है कि उनकी कृपा से हमारा रुका हुआ काम पूरा हो जाए।
हमारा धर्म ही है जो हमें तन-मन से पूरी शांति और विश्वास प्रदान करता है। इतना ही नहीं धर्म ही है जो लोगों को उनके धार्मिक परंपरा के साथ-साथ उनकी संस्कृति और सभ्यता से भी जोड़े रखता है। लेकिन अब इसे श्रद्धा कहें या अंधविश्वास कि विश्वभर में ऐसी परंपराओं की लंबी लिस्ट है जिसे देखना तो दूर सुनने से ही रोंगते खड़े हो जाते हैं।
हिमालय में बसे तिब्बत में ऐसी ही एक अजीबो-गरीब परंपरा है जिसे ‘स्काई बरियल’ के नाम से जाना जाता है। इस परंपरा में लोगों के मर जाने के बाद उसके सभी कपड़े उतार दिए जाते हैं। फिर उनकी लाश को पहाड़ों पर ले जाकर टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाते हैं। लाशों के टुकड़े इसलिए किए जाते हैं ताकि चील उन्हें आसानी से खा सकें। इस परंपरा को लेकर कहा जाता है कि मरने के बाद इंसान एक खाली बर्तन की तरह होता है। जो इस्तेमाल न किए जाने की सूरत में फेंक दिया जाता है।
इस धरती पर कुछ ऐसे भक्त होते हैं जो वूडो नाम से जाने जाते हैं। ये भक्त कैरेबियन आईलेंड्स पर पाए जाते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि इन भक्तों का आत्माओं से गहरा रिश्ता होता है क्योंकि ये उन्हें अपना ही मानते है। आत्माओं को और शक्तिशाली बनाने के लिए कई प्रकार के जीवों की बलि चढ़ाई जाती है। ऐसा भी कहा गया है कि इस काम के दौरान वे आपा खो देते हैं। इस वक्त उनके अंदर आत्माएं आ जाती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो