script

सिरफिरा या आतंकी, आखिर कौन है न्यूजीलैंड में कत्लेआम मचाने वाला यह शख्स

locationनई दिल्लीPublished: Mar 15, 2019 03:54:25 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

– हमलावर ने हमले की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी- 17 मिनट तक फेसबुक पर लाइव किया- पाकिस्तान से है पुराना कनेक्शन

attack

सिरफिरा या आतंकी, आखिर कौन है न्यूजीलैंड में कत्लेआम मचाने वाला यह शख्स

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर की दो मस्जिदों में अंधाधुंध फायरिंग कर दरिंदगी मचाने वाले हमलावर की पहचान 28 वर्षीय ब्रेंटन टैरेंट के रूप में हुई है। इस हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने हमले की फेसबुक पर लाइवस्ट्रीमिंग की थी, यानि उसने इस घटना का लाइव वीडियो बनाया था। उसे मिलाकर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। इतना ही नहीं, टैरेंट ने गुरुवार रात को ही फेसबुक पर पोस्ट के जरिए अपनी मंशा जाहिर कर दी थी।

फेसबुक पर 17 मिनट तक किया लाइव

टैरेंट ने इस दिल दहला देने वाली करतूत को 17 मिनट तक फेसबुक पर लाइव किया। वह कार को चालू करते वक्त कहता है कि चलो, इस पार्टी को अब शुरू करते हैं। इसके बाद वह सेन्ट्रल क्राइस्टचर्च के अल नूर मस्जिद की तरफ बढ़ना शुरू कर देता है। कार की डिग्गी में उसने हथियार जमा कर रखे थे। इसे फेसबुक लाइव के दौरान भी दिखाया था।
ऑस्ट्रेलिया में पैदा हुआ था मुख्य हमलावर

हमलावर आॅस्ट्रेलिया का रहने वाला है। उसने अपनी मंशा का ऐलान करते हुए 37 पेजों का एक मैनिफेस्टो लिखा है, इसका शीर्षक है-‘द ग्रेट रिप्लेसमेंट’ यानी महान बदलाव। इसे एक मेसेज बोर्ड वेबसाइट पर पोस्ट किया था। अबतक उसके बारे में जो भी जानकारियां सामने आई हैं,वह उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर दिए गए परिचय और मैनिफेस्टो पर आधारित है।
हमलावर ने खुद को बताया साधारण श्वेत व्यक्ति

ब्रेंटन टैरैंट ने खुद का परिचय ’28 साल का एक साधारण श्वेत शख्स’ के तौर पर बताया है, इसका जन्म ऑस्ट्रेलिया में एक निम्न आय वाले परिवार में हुआ था। हमला क्यों किया,इस शीर्षक के तहत उसने लिखा है कि यह विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा हजारों लोगों की मौत का बदला लेने के लिए है। हमलावर ने दावा किया है कि वह बीते दो साल से हमले की साजिश रच रहा था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो