scriptट्रंप ने दिखाई सख्ती, गर्भवती महिलाओं के लिए अमरीकी वीजा पर पाबंदी | Why Trump administration is barring US visas for pregnant women | Patrika News

ट्रंप ने दिखाई सख्ती, गर्भवती महिलाओं के लिए अमरीकी वीजा पर पाबंदी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 24, 2020 01:30:23 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए जा रहे नए वीजा नियम शुक्रवार से प्रभावी हो जाएंगे।

President Donald Trump

President Donald Trump ( File Photo )

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने आव्रजन के खिलाफ नई लड़ाई छेड़ दी है। अमरीका अब वीजा को लेकर कुछ नई पाबंदियां लगा सकता है। ट्रंप प्रशासन ने फैसला लिया है कि बच्चें को जन्म देने के लिए अमरीका आने वाली गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को वीजा देने पर रोक लगाई जाएगी।
ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों के अनुसार विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किए जा रहे नए वीजा नियम शुक्रवार से प्रभावी हो जाएंगे। व्‍हाइट हाउस (White House) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गर्भवती महिलाएं बच्‍चों को जन्‍म देने के लिए अमरीका आती हैं ताकि उनके बच्‍चों को यहां की नागरिकता मिल सके।
अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्रंप ने ली चुटकी, फोटो शेयर कर ओबामा पर साधा निशाना

बी-1 और बी-2 वीजा जारी नहीं होगा

व्‍हाइट हाउस की प्रवक्‍ता स्‍टेफनी ग्रिशम के अनुसार अमरीकी नागरिकता (US Citizenship) की रक्षा करना जरूरी है। अब एलियंस (गर्भवती महिलाएं) को ‘बर्थ टूरिज्‍म’ (Birth Tourism) के लिए अस्‍थायी बी-1 और बी-2 वीजा जारी नहीं किया जाएगा। स्‍टेफनी के अनुसार अमरीकी लोगों की सुरक्षा के साथ ही राष्‍ट्रीय सुरक्षा (National Security) को ध्‍यान में रखते हुए बर्थ टूरिज्‍म पर रोक लगाया जाएगा। वीजा नियमों में नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। बर्थ टूरिज्‍म इंडस्‍ट्री से देश के अस्‍पतालों पर अतिरिक्‍त बोझ पड़ रहा है। नए नियम से गर्भवती महिलाओं के लिए टूरिस्‍ट वीजा पर यात्रा करना कठिन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो