script‘नमस्‍कार’ के साथ यूएन ने की हिंदी में ट्वीट की शुरुआत | With the 'Hello', UN started the tweet services in Hindi | Patrika News

‘नमस्‍कार’ के साथ यूएन ने की हिंदी में ट्वीट की शुरुआत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2018 11:52:01 am

Submitted by:

Dhirendra

हिंदी भाषा से जुड़ाव रखने वाले लोग अब यूएन से कर सकते हैं हिंदी में सवांद।

UN

‘नमस्‍कार’ के साथ यूएन ने की हिंदी में टि्वट की शुरुआत

नई दिल्‍ली। यूएन ने पांच दिन पहले हिंदी में ट्वीट की शुरुआत कर दी है। इसकी शुरुआत यूएन ने 11 जुलाई को की थी। पांच दिनों में इसके 479 फॉलोवर्स बने हैं। हिंदी भाषियों की संख्‍या को देखते हुए यह बहुत कम है। अब तक सात ट्वीट किए गए हैं। यूएन ने अपनी इस सेवा की शुरुआत ‘नमस्कार! संयुक्त राष्ट्र अब आपके लिए हिंदी में ट्वीट कर रहा है के साथ किया है। यूएन ने ये पहल हिंदी भाषा में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के मकसद से की है। यूएन की ये एक नई पहल है।
40 टि्वटर अकाउंट्स को किया फॉलो
यूएन का टि्वटर पेज एक्टिव होते ही पहला टि्वट कुछ इस तरह से किया गया। ‘नमस्कार! संयुक्त राष्ट्र अब हिंदी में ट्वीट कर रहा है।’ यूएन ने जानकारी दी कि इस नए हिंदी अकाउंट से संयुक्त राष्ट्र के कार्यों का अपडेट नियमित रूप से उपलब्‍ध कराया जाएगा। पांच दिनों में यूएन ने खुद 40 टि्वटर अकाउंट्स को फॉलो किए हैं। इनमें संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न संस्थाएं और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतरेस भी शामिल हैं।
मानवाधिकारों की घोषणा हिंदी में
पिछले पांच दिनों में यूएन ने भूखमरी, गरीबी, प्लास्टिक पॉल्यूशन और मानवाधिकारों से जुड़े मसलों पर ट्वीट किए हैं। 11 जुलाई को किए गए दूसरे ट्वीट में लिखा गया है कि 767 मिलियन लोग $1.90 प्रति से कम में अपना जीवन-यापन करते हैं। आइये हम सब साथ मिलकर गरीबी हटाएं। 12 जुलाई को यूएन की तरफ से ट्वीट में कहा गया कि ‘मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा अब हिंदी में है। संयुक्त राष्ट्र डिजिटल राजदूत एलीक्स के साथ सचित्र संस्करण पर नजर डालें और अपने अधिकारों को जानें। मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा अब हिंदी है। संयुक्त राष्ट्र डिजिटल राजदूत एलीक्स के साथ सचित्र संस्करण पर नजर डालें और अपने अधिकारों को जानें।
यूएन हिंदी न्‍यूज बुलेटिन
यूएन ने हिंदी टि्वटर पेज पर बुलेटिन की भी शुरूआत की है। इसकी जानकारी देते हुए कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र रेडियो पर 13 जुलाई, 2018 से आप सुन सकेंगे हिंदी में बुलेटिन। टि्वटर के अलावा यूएन ने हिंदी में फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज भी शुरू किया है। एक ट्वीट कर यूएन ने हिंदी में फेसबुक और इंस्टाग्राम का लिंक शेयर किया है।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो