विश्‍व की अन्‍य खबरें

जापान में विश्व की सबसे वृद्ध महिला का निधन

दुनिया की सबसे वृद्ध महिला मिसाओ ओकावा का बुधवार को जापान में निधन हो गया

Apr 01, 2015 / 01:55 pm

सुनील शर्मा

टोक्यो। दुनिया की सबसे वृद्ध महिला मिसाओ ओकावा का बुधवार को जापान में निधन हो गया। ओकावा ने पिछले माह ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया था। ओसाका में एक नसिंüग होम में रहने वाली ओकावा का सुबह लगभग सात बजे निधन हुआ। वह छह बच्चों की परदादी भी थीं।

ओकावा का जन्म पांच मार्च 1898 को और विवाह 1919 में यूकीवो के साथ हुआ था। उनके पति की मृत्यु 1931 में हो गई थी। दस दिन पहले उनकी भूख खत्म हो गई थी। 114 वर्ष की उम्र होने पर ओकावा को दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला के रूप में गिनीज वल्र्ड रिकार्ड में आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी।

Hindi News / world / Miscellenous World / जापान में विश्व की सबसे वृद्ध महिला का निधन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.