scriptWorld Whisky Day 2021: क्यों मनाया जाता है विश्व व्हिस्की दिवस, जानिए इसका महत्व और इतिहास | World Whisky Day 2021: Why World Whiskey Day is celebrated, know its importance and history | Patrika News

World Whisky Day 2021: क्यों मनाया जाता है विश्व व्हिस्की दिवस, जानिए इसका महत्व और इतिहास

locationनई दिल्लीPublished: May 15, 2021 04:37:25 pm

Submitted by:

Anil Kumar

World Whisky Day 2021: विश्व व्हिस्की दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय व्हिस्की दिवस 27 मार्च को मनाया जाता है।

world_whisky_day_2021.png

World Whisky Day 2021: Why World Whiskey Day is celebrated, know its importance and history

नई दिल्ली। बहुत अधिक खुशी के पल को सेलेब्रेट करना हो या फिर किसी गम को भुलाना.. अक्सर अल्कोहल यानी सीधे-सीधे कहें तो शराब का सहारा लिया जाता है। शराब पीना बेशक एक बुरी आदत है और इससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

लेकिन कुछ साल पहले दुनिया में वर्ल्ड व्हिस्की डे (World Whisky Day 2021) मनाने की परंपरा शुरू की गई। उसी परंपरा के अनुरुप आज (15 मई) विश्व व्हिस्की दिवस है। वर्ल्ड व्हिस्की दिवस हर साल मई के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस खास दिन का एक अपना महत्व और इतिहास है। आइए जानते हैं कि दुनियाभर में क्यों व्हिस्की दिवस मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है?

यह भी पढ़ें
-

World Earth Day 2021: दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण दिन पृथ्वी दिवस

बता दें कि शराब के कई प्रकारों में से एक प्रकार व्हिस्की है, जिसे काफी लोग पीना पसंद करते हैं। आज दुनिया का कोई भी ऐसा देश नहीं है, जहां व्हिस्की को पसंद नहीं किया जाता है। भारत भी उन सभी देशों में से एक देश है जहां भारी संख्या में लोग व्हिस्की पीना पसंद करते हैं।

मालूम हो कि विश्व व्हिस्की दिवस मनाने की परंपरा वर्ष 2012 में शुरू किया गया था। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय व्हिस्की दिवस 27 मार्च को मनाया जाता है। व्हिस्की शब्द की उत्पत्ति usquebaugh शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है ओशकी-बे। ओशकी-बे जीवन का जल है। इस शब्द को बाद में छोटा कर व्हिस्की शब्द इजाद किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81agwl

क्या है इसका महत्व और इतिहास?

विश्व व्हिस्की दिवस के महत्व की बात करें तो यह कुछ मायनों में खास हो जाता है। क्योंकि दुनियाभर में लोग इसे पीना पसंद करते हैं। यह एक ऐसा दिन होता है जब इसे पसंद करने वाले लोग एक साथ मिलकर अपने परिवार या दोस्तों के साथ पीते हैं और आनंद लेते हैं। हर साल सोशल मीडिया पर हैशटैग वर्ल्ड व्हिस्की डे चलाया जाता है। इसमें दुनियाभर के लोग सोशल मीडिया के जरिए जुड़ते हैं और इंज्वॉय करते हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग एक दूसरे को विश्व व्हिस्की दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

व्हिस्की दिवस मनाने की शुरुआत 2012 में हुई थी। इसके फाउंडर यानी संस्थापक Blair Bowman हैं, जिन्होंने इस दिवस को मनाने की बात कही थी। जिस वक्त उन्होंने ये बात कही थी तब वे University of Aberdeen में पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें
-

World Heart Day 2020: लाइफ स्टाइल में लाएं बदलाव, हृदय रोग से होगा बचाव

इतिहास के पन्नों के पलटने से पता चलता है कि व्हिस्की का उल्लेख सर्वप्रथम स्कॉटलैंड की किताबों में मिलता है। ऐसा माना जाता है कि व्हिस्की 15 वीं शताब्दी से मिलती है। हालांकि आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच इसको लेकर अपने-अपने दावे हैं। लेकिन सच्चाई अभी तक किसी को नहीं मालूम कि व्हिस्की सबसे पहले कहां मिली।

अमरीका में 18 वीं सदी से व्हिस्की का उत्पादन हो रहा है। वहीं स्कॉटलैंड 500 वर्षों से व्हिस्की बना रहा हैं और वहां कड़े नियमों का पालन किया जाता है। स्कॉटलैंड की व्हिस्की सबसे उत्तम मानी जाती है। इस देश की व्हिस्की को स्कॉच व्हिस्की कहा जाता है।

क्या है व्हिस्की?

व्हिस्की गेहूं, ज्वार, राई और मकई से बना एक मादक पेय है। आमतौर पर व्हिस्की दो प्रकार की होती है, माल्टा व्हिस्की और ग्रेन व्हिस्की। माल्टा व्हिस्की अंकुरित अनाज और ग्रेन व्हिस्की को बिना अंकुरित अनाज से बनाई जाती है।

स्कॉटलैंड में व्हिस्की जैसे नियमों को डिस्टिल्ड करना पड़ता है। इसे कम से कम तीन साल के लिए लकड़ी के पीपे में रखना पड़ता है, हालांकि अधिकांश स्कॉच व्हिस्की निर्माताओं की उम्र बहुत अधिक होती है। क्योंकि वो रंग, सुगंध, स्वाद और फिनिश के लिए व्हिस्की के सही परिपक्वता तक पहुंचने का इंतजार करते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x81ahln
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो