scriptबच्चा नहीं बल्कि ये है दुनिया का सबसे छोटा आतंकी, इसके मंसूबे इंसानियत के लिए हैं खतरनाक! | worlds most dangerous mini militant | Patrika News

बच्चा नहीं बल्कि ये है दुनिया का सबसे छोटा आतंकी, इसके मंसूबे इंसानियत के लिए हैं खतरनाक!

Published: Sep 24, 2017 09:26:01 am

Submitted by:

राहुल

वर्तमान समय में आतंकवाद एक ऐसी विश्वव्यापी समस्या बन चुका है, जिससे सारी दुनिया जूझ रही है…

mini militant
वर्तमान समय में आतंकवाद एक ऐसी विश्वव्यापी समस्या बन चुका है, जिससे सारी दुनिया जूझ रही है। इसकी जड़ें सिर्फ हमारे देश भारत में ही नहीं अपितु सारे संसार में फ़ैल चुकी हैं। आज हम आपको एक ऐसे आतंकी के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखने में कद-काठी में में छोटा है लेकिन उसके मंसूबे बेहद खतरनाक हैं।
इस आतंकी के बारे में कहा जाए तो यह कद के हिसाब से AK-47 गन से थोडा सा बड़ा है लेकिन उसके हाथ में AK-47 जरूर रहती है, इससे आप उसके मंसूबों को आसानी से भांप सकते हैं। आज-कल यह आतंकी जिसे लिटिल जॉन के नाम से जाना जाता है, सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
mini militant
लिटिल जॉन नाम के इस आतंकी के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी तो हासिल नहीं है लेकिन इतना ज्ञात जरूर हुआ है कि यह सीरिया में लड़ाई लड़ रहा है। पूर्ण रूप से अभी यह भी जानकारी किसी के पास नहीं है कि यह तीन फुटिया आतंकी किस तरफ़ से लड़ रहा है।
हालांकि अगर कुछ ख़बरों के अनुसार और इन्टरनेट पर इस आतंकी की जानकारी जुटाने के बाद जो जानकारी हमें हासिल हुई है उसमें दो तथ्य मुख्य रूप से सामने आये हैं। कुछ बातें जो सामने निकल आई हैं वो ये हैं कि वो ISIS का भाग है, तो कुछ का दावा यह भी है कि वो अल-क़ायदा से जुड़े हुए ग्रुप जभात अल-नुसरा के लिए लड़ता है।
बता दें कि जभात अल-नुसरा सीरिया के उन शक्तिशाली गुटों में आता है जो अस्साद शासन और ISIS से लड़ रहे हैं।

तस्वीरों में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि किस तरह लिटिल जॉन नाम का यह तीन फुटिया आतंकी राइफल के साथ तस्वीरें क्लिक करा रहा है। वहीँ एक तस्वीर में उसके पास आरपीजी लांचर भी है। लिहाजा आप उसकी इन गतिविधियों के जान ही गए होंगे कि लिटिल जॉन के इरादे इंसानियत के लिए सही नहीं हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो