scriptNew Year 2020: न्यूजीलैंड में नए साल ने सबसे पहले दी दस्तक, ऑकलैंड में आतिशबाजी कर लोगों ने किया स्वागत | New Year 2020 Welcomed Worldwide, first knock in New Zealand | Patrika News

New Year 2020: न्यूजीलैंड में नए साल ने सबसे पहले दी दस्तक, ऑकलैंड में आतिशबाजी कर लोगों ने किया स्वागत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2020 01:16:17 pm

Submitted by:

Anil Kumar

New Year 2020: न्यूजीलैंड ऐसा पहला देश है, जहां नए साल का स्वागत सबसे पहले किया जाता है
ऑकलैंड में आतिशाबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया

new zealand new year celebration

New Year 2020 Welcome in New Zealand

ऑकलैंड। नए साल ( New Year 2020 ) का स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया तैयार है। इसके लिए हर देश अपने-अपने अंदाज में नए साल के स्वागत के लिए जश्न की तैयारी कर रहे हैं। रात के बारह बजते ही नए साल का आगमन हो जाएगा।

कई देशों में नव वर्ष का जश्न भी शुरू हो गया है। आतशबाजी के जरिए लोग 2019 को अलविदा कर रहे हैं और नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड ( New Zealand ) के ऑकलैंड में आतिशाबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।

New Year 2020 : न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शहर तैयार, रात 12 बजते ही बॉलीवुड स्टाइल में होगा सेलिब्रेशन

दुनिया में न्यूजीलैंड ऐसा पहला देश है, जहां नए साल का स्वागत सबसे पहले किया जाता है। न्यूजीलैंड का समय भारतीय समय से 7.30 घंटे आगे है, इसलिए वहां पर जश्न का आगाज सबसे पहले हुआ।

नए साल के स्वागत के लिए ऑकलैंड शहर के स्काई टावर को भव्य तरीके से सजाया गया और आतिशबाजी के बाद इस मौके पर टावर का का नजारा बेहद अनोखा नजर आया।

https://twitter.com/Reuters/status/1211964042023096320?ref_src=twsrc%5Etfw

नए साल के स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलिया भी तैयार

बता दें कि नए साल के स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलिया भी तैयार है। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के प्रतिष्ठित हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस में नए साल की पूर्व संध्या पर पारिवारिक आतिशबाजी शो का आयोजन किया गया।

भारत में भी लोग नए साल के स्वागत के लिए जोर-शोर के साथ तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही देश के कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई मुख्य और बड़े शहरों में आतिशबाजी से नए साल 2020 का स्‍वागत किया जाएगा। इसके लिए महाराष्‍ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया, दिल्ली के इंडिया गेट पर लोग इकट्ठा होने लगे हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो