scriptअमेजन ने भारत में लॉन्च की प्राइम म्यूजिक सर्विस, जानिए क्या है खास | Amazon Prime Music Service launched in India | Patrika News

अमेजन ने भारत में लॉन्च की प्राइम म्यूजिक सर्विस, जानिए क्या है खास

Published: Feb 28, 2018 03:42:37 pm

Submitted by:

Anil Kumar

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने देश में अपनी अमेजन प्राइम म्यूजिक को लॉन्च कर दिया है

amazon prime music service

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने देश में अपनी अमेजन प्राइम म्यूजिक को लॉन्च कर दिया है। प्राइम म्यूजिक की सर्विस को पिछले साल एक्सक्लूसिवली एको डिवाइसेज के लिए लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस सर्विस को एंड्रॉयड और iOS डिवाइस के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा अमेजन प्राइम म्यूजिक का एक डेस्कटॉप वर्जन भी जारी किया गया है। अमेजन प्राइम विडियो की सर्विस अमेजन प्राइम मेंबर्स को उनकी सालाना मेंबरशिप के साथ फ्री दी जा रही है। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को ऐडफ्री म्यूजिक की सुविधा भी दी जा रही है।

 

इस सर्विस में यूजर्स इंग्लिश के अलावा हिंदी, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मराठी, मलयालम, बांग्ला, गुजराती और राजस्थानी भाषा में गाने सुन सकते है। इस म्यूजिक सर्विस में ऑफलाइन म्यूजिक डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है तथा इसमें ऐलेक्सा वॉइस सपोर्ट भी मिलेगा। इसके तहत आप गाने सर्च कर अपनी आवाज के साथ गाने सुन सकते हैं। कंपनी का कहना है की अमेजन प्राइम म्यूजिक इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स के लाखों गाने सुनने की सर्विस देती है।

 

इसके अलावा यह भी खबर है की अमेजन डोरबेल विडियो मेकर रिंग को खरीदने के लिए तैयार हो गई है। यह डील लगभग 1 बिलियन डॉलर की कीमत हो सकती है। हालांकि फिलहाल इस बारे में अमेजन ने किसी भी तरह का कॉमेंट नहीं किया है। माना जा रहा है की रिंग अमेजन का सबसे महंगा टेकओवर है। अभी रिंग डिवाइस को ऐमजॉन के वॉइस कंट्रोल असिस्टेंट ऐलेक्सा के साथ जोड़ा जा सकता है। ऐमजॉन के एको शो डिवाइस के यूजर्स को कहना है, ‘ऐलेक्सा, शो माय फ्रंट डोर’ ताकि अपने घर के आसपास ऐक्टिव रिंग कैमरों की लाइव फीड ले सकते हैं।

 

Google लेकर आ रहा नया Reply एप, बदल देगा मैसेज भेजने का एक्सपीरियंस

टेक्नोलॉजी दिग्गज गूगल अब जल्द ही एक नया एप लेकर आ रही है। कंपनी इस एप को Reply नाम से लेकर आ रही है। इसको गूगल के एक्सपेरिमेंटल डिविजन ने तैयार किया है जिसको Area 120 भी कहा जाता है। Reply एप के जरिए व्हाट्सएप, ट्विटर डायरेक्ट मैसेज, फेसबुक मैसेंजर और दूसरे इंस्टैंट मैसेजिंग एप के मैसेजेज का रिप्लाई किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो