ऐप वर्ल्ड

भूकंप: गूगल की इस खास सर्विस से कर सकते हैं अपनों की तलाश

नेपाल और भारत में आए भूकंप से हुए भीषण हादसे में गुम हुए लोगों को खोजने के लिए
गूगल की खास सर्विस

Apr 26, 2015 / 09:18 am

Anil Kumar

Google Person Finder

नई दिल्ली। भूकंप ने नेपाल और भारत समेत कई पड़ौसी देशों में तबाही मचाई है। इस का सबसे ज्यादा असर नेपाल और भारत में देखने को मिला है। भूकंप के इस भीषण हादसे से नेपाल में जहां 1800 से ज्यादा लोगों की जाने गई वहीं भारत में 62 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके बाद कई लोग अपनों की तलाश में लगे हुए हैं। इसी के चलते गुम हुए लोगों को खोजने के लिए गूगल ने पर्सन फाइंडर नाम से एक नई सर्विस लॉन्च की है।

जानकारी ले और दे सकते हैं
गूगल पर्सन फाइंडर सर्विस के तहत भूकंप के बाद गुम हुए लोगों की जानकारी डालने के साथ-साथ जानकारी ले भी सकते हैं।

गूगल पर्सन फाइंडर सर्विस का ऎसे करें इस्तेमाल
Google Person Finder सर्विस के पेज पर जाएं ओर सूचना सर्च अथवा शेयर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे-

http://google.org/personfinder/2015-nepal-earthquake

Home / Gadgets / Apps / भूकंप: गूगल की इस खास सर्विस से कर सकते हैं अपनों की तलाश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.