scriptगूगल Gboard कीबोर्ड हुआ और भी खास, जानिए कौनसी 20 नई भाषाएं जुड़ी | Google Gboard App gets 20 new languages in India | Patrika News

गूगल Gboard कीबोर्ड हुआ और भी खास, जानिए कौनसी 20 नई भाषाएं जुड़ी

Published: Mar 09, 2018 02:57:40 pm

Submitted by:

Anil Kumar

गूगल Gboard कीबोर्ड में 20 नई भाषाओं को जोड़ा गया है जिससें अब अपनी भाषा में मैसेज कर सकते हैं

Google Gboard App

गूगल का Gboard कीबोर्ड एप अब और भी खास हो चुका है। गूगल की ओर से इस एप के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट के तहत अब यह एप 20 नई भाषाओं को सपोर्ट दिया गया है। गूगल जीबोर्ड एप अब लगभग विश्व की 300 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें इसमें मालवी, नि‌माडी, लंबाडी और कांगड़ी जैसी भाषाएं शामिल हैं।


ऐसे करें यूज
इस नए अपडेट के बाद अगर व्हाट्सएप या टैक्सट मैसेज के जरिए अपने दोस्त को किसी रेस्टोरेंट का पता भेजना है तो यूजर ब्राउजर एप पर पहले उस रेस्टोरेंट के बारे में सर्च करते हैं। इसके बाद संबंधित टेक्स्ट को कॉपी करके दोबारा मैसेज एप में आते हैं और उस पते को पेस्ट करके भेज देते हैं। यह प्रक्रिया काफी उलझन भरी है। इसका हल निकालते हुए गूगल ने जीबोर्ड एप पेश किया था।


ऐसे करें सर्च का यूज
गूगल जीबोर्ड कीपैड के इस वर्जन में सर्च का विकल्प ऊपर की तरफ दिया गया है। जैसे की आपको इंटरनेट पर किसी विशेष वस्तु या जगह के बारे में खोजना है तो वह कीबोर्ड पर बटन के ऊपर की ओर दिए गए गूगल के निशान पर क्लिक करना होगा। इसके बाद बटन के ऊपर की तरफ खुद-ब-खुद एक सर्च स्क्रीन नजर आ जाएगी। इसमें कुछ भी सर्च कर उस कंटेंट को किसी भी यूजर को बिना कॉपी पेस्ट किए सेंड किया जा सकता है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद फोन के उन सभी एप में गूगल सर्च की सुविधा यूज की जा सकती हैं जहां टाइपिंग की सुविधा दी कराई गई है।

 

किसी भी मैसेजिंग एप में कर सकते हैं यूज
नए गूगल कीबोर्ड एप में किसी भी एप्लीकेशन में टाइपिंग के दौरान सर्च का आॅप्शन प्राप्त कर सकते हैं और उसे अन्य यूजर के साथ बिना कॉपी पेस्ट के शेयर भी कर सकते हैं। यह कीबोर्ड एप टेक्स्ट, फोटो और इमोजी को भी शेयर करने का आॅप्शन भी देता है। इस एप को प्लेस्टोर पर Gboard – the Google Keyboard नाम से फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो