scriptलॉन्च हुआ ये भारतीय मैसेजिंग App, मौसेज पढ़ते ही अपने आप हो जाता है गायब | Launched Indian Namaste chat app | Patrika News

लॉन्च हुआ ये भारतीय मैसेजिंग App, मौसेज पढ़ते ही अपने आप हो जाता है गायब

locationनई दिल्लीPublished: Aug 16, 2018 03:10:33 pm

Submitted by:

Vishal Upadhayay

इस नए ऐप में एक ऐसा फीचर दिया गया है जिसको सेलेक्ट करते ही आपके द्वारा भेजे गए मैसेज रिसिवर के पढ़ने के बाद ही अपने आप गायब हो जाएगा।

chat

लॉन्च हुआ ये भारतीय मैसेजिंग App, मौसेज पढ़ते ही अपने आप हो जाता है गायब

नई दिल्ली: हैदराबाद की कंपनी नमस्ते ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 15 अगस्त को एक अनोखा ऐप लॉन्च किया है। इस नए ऐप में एक ऐसा फीचर दिया गया है जिसको सेलेक्ट करते ही आपके द्वारा भेजे गए मैसेज रिसिवर के पढ़ने के बाद ही अपने आप गायब हो जाएगा। इस ऐप का नाम नमस्ते वेपर चैट है जो की पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। इस ऐप में जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस ऐप के फीचर्स के बारे में।
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत की बात की जाए तो इसका वेपर मैसेजिंग सर्विस है। इस फीचर की मदद से जब भी आप किसी को मैसेज भेजेंगे या रिसिव करेंगे तो यूजर के पढ़ते ही वह मैसेज खुद ब खुद गायब हो जाएगा। हालांकि, आप मैसेज भेजने या रिसिव करने के लिए पुराने विकल्प भी चुन सकते हैं जिसके जरिए भेजे गए या रिसिव किए गए मैसेज गायब नहीं होंगे। इसके अलावा आप इस ऐप में 5 हजार मेंबर्स का ग्रुप भी बना सकता है जिसके जरिए अपने संदेश को हजारों लोगों तक बड़ी आसानी से पहुंचाया जा सकता है। साथ ही मैसेजिंग ग्रुप में लाइक और डिसलाइक का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।
इस ऐप पर आप अपनी प्राइवेसी को मेंटेन रखना चाहते हैं तो फोन नंबर नहीं दिखाने की जगह आप नमस्ते आईडी बना सकते हैं। वहीं, व्हाट्सएप की तरह टेक्स्ट, वॉयस मैसेज, वीडियो और फोटो सेंड और रिसीव कर सकते हैं। इसके अलावा बड़े साइज के वीडियो, फोटो और डॉक्यूमेंट सेंड या रिसीव कर सकते हैं। मैसेज को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए UBER के इमोजी और स्टिकर चुन सकते हैं। नमस्ते वेपर चैट पर आप अनजान लोगों से चैट करने के अलावा सामाचार भी पढ़ सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो