scriptसराहा ने अपडेट किया अपना ऐप,अब हम रिप्लाई भी कर सकते है | Sarah released new updated app know new features | Patrika News

सराहा ने अपडेट किया अपना ऐप,अब हम रिप्लाई भी कर सकते है

Published: Dec 09, 2017 12:36:49 pm

सराहा ऐप कुछ ही दिनों में इंटरनेट की दुनिया में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Sarahah app

सराहा ऐप कुछ ही दिनों में इंटरनेट की दुनिया में काफी लोकप्रिय हो रहा है। सराहा ऐप को अब तक लाखों लोग डाउनलोड कर चुके है। इस सराहा ऐप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि हम किसी को भी मैसेज भेज सकते है और रसीव करने वाले को यह पता नहीं लग पाएगा की यह मैसेज किस ने भेजा है और साथ में रसीव करने वाला इसका कोई जवाब भी नहीं दे पाएगा।

सराहा एप ने अपने एप को अपडेट करते हुए एक और नया फीचर इस एप से जोड़ दिया। अब हमें किसी ने मैसेज किया है तो हम उसको रिप्लाई भी कर सकते है। फिलहाल इस एप का इस्तेमाल सिर्फ आईफोन यूज लेने वाले लोग ही कर सकते है। लेकिन कुछ समय बाद यह एप एंड्रॉयड स्मार्टफोनों में भी आ जाएगा।

जानिए सराहा ऐप के बारे में
सराह एक अरबी भाषा का शब्द है। इसका मतलब होता है ईमानदारी। इस ऐप को सउदी अरब के डेवेलपर जैनुलआबेदिन ने बनाया है। सराहा एप का उपयोग करना बहुत ही सरल है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले में हमें एक अपनी प्रोफाइल बनानी होती है। कोई अनजान व्यक्ति बिना लॉगइन किए अपनी प्रोफाइल देख सकता है और हमें मैसेज भी कर सकता है। हमें मैसेज करने वाले का पता भी नहीं चल पाता है। इस एप को हम गूगल प्ले और ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। सराहा ऐप के जरिए हम अपने दोस्तों से अपने बारे में सही राय भी जान सकते है। सही सलाह मिलने के बाद हम अपनी कमजोरियों को दूर भी कर सकते है।

सराहा ऐप की सुरक्षा पर भी सवाल
सराहा ऐप की सुरक्षा को लेकर भी कई समस्याएं सामने आ रही है। इस एप के जरिए कोई व्यक्ति साइबर क्राइम भी कर सकता है। इस एप के माध्यम में हम किसी को धमकी भी दे सकते है। क्योंकि इस ऐप में किसी जान- पहचान नहीं हो पाती। इस कारण से लोग इसका गलत इस्तेमाल करने से भी नहीं चुकते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो