
बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले जरूर कर दे ये सेटिंग नहीं तो...
नई दिल्ली: आजकल मां-बाप अपने बच्चों को पढ़ाने और कई चीज़ें सिखाने के लिए अपना स्मार्टफोन दे देते हैं लेकिन वो कई बातों से अनजान होते हैं जिनका असर बच्चों पर पड़ता है। दरअसल किसी भी स्मार्टफोन की मदद से सोशल मीडिया को एक्सेस किया जा सकता है जिसकी वजह से कई बार बच्चों तक गलत कंटेंट पहुंच जाता है ऐसे में आपको अपने फोन में कुछ जरूरी सेटिंग्स नहीं की तो ये कंटेंट आपके बच्चों तक पहुंच जाएगा। आज इस खबर में हम आपको उन्हीं सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने स्मार्टफोन्स में करनी होती हैं।
कई बार आपको ये डर भी बना रहता है कि कहीं आपके बच्चे आपकी कोई जरूरी फाइल्स ना डिलीट कर दें, ऐसे आपको ये जरूरी सेटिंग्स करनी ही पड़ेंगी नहीं तो आपको कई तरह की दिक्कत ही सकती है। फोन को हमेशा उनकी नजरों से छुपा कर रखे ये जरा मुश्किल है लेकिन इन समस्या से निपटने का एक उपाए है वो है Parental Control का यूज़ करना। वैसे ये फीचर सभी स्मार्टफोन्स में होता है इसके लिए कोई पैसे या फिर एप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं हालाकि इसके लिए Google Play Store में कई एप मौजूद है।
अगर आपके फोन में Android 4.2 या फिर उससे ऊपर का ओएस वर्जन है तो Parental Control का ऑप्शन आपको फोन की सेटिंग में मिल जाएगा। इसके लिए सबसे पहले फोन में एक नया यूजर एकाउंट बनाना होगा जिसे आप अपने बच्चे के हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसके लिए फोन की Settings>user>Add User>Profile में जाकर गूगल एकाउंट बनाएं।
आप चाहें तो अपने बच्चे के नाम से एकाउंट बना सकते हैं, जैसे उसका नाम, उम्र। इसके साथ Alternative Mail option (https://accounts.google.com/signup) मैं अपनी मेल आइडी लिख सकते हैं ताकि उसकी सभी गतिविधियों पर नजर रख सकें।
Published on:
07 Dec 2018 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
