6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Redmi 8 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

स्मार्टफोन Redmi 8 आज भारत में होगा लॉन्च पावर के लिए 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी है स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 9 Oct 2019, 11:02 AM IST

redmi8.jpg

नई दिल्ली: शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi 8 को आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी। बता दें कि पिछले महीने यानी सितंबर में भारतीय मार्केट में Redmi 8A को पेश किया है।

स्मार्टफोन Redmi 8 के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर लगातार मीडिया में तरह-तरह की खबरें आ रही है। अगर लीक खबरों की माने तो इस फोन में पावर के लिए 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जा सकती है। फोन में एचडी+ रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। कंपनी फोन को 3GB रैम वेरिएंट में उतार सकती है और फोन के स्पीड के लिए स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और एड्रेनो 505 जीपीयू का इस्तेमाल किया जाएगा। हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10.0.1.3 पर चलेगा। कंपनी स्मार्टफोन को एश, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई BMW M5 Competition, 3.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 किमी की स्पीड

Redmi 8A के 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। फोन ग्राहकों के लिए मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करेगा। इसमें डुल सिम का यूज कर सकते हैं।