scriptSamsung लेकर आई Flip स्मार्टफोन SM-W2018, जानिए कब से मिलेगा | Samsung SM-W2018 flip smartphone launching in November | Patrika News

Samsung लेकर आई Flip स्मार्टफोन SM-W2018, जानिए कब से मिलेगा

Published: Oct 04, 2017 11:00:38 am

Submitted by:

Anil Kumar

Samsung SM-W2018 एक Flip स्मार्टफोन है जिसे इस साल नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है

Samsung SM-W2018

Samsung SM-W2018

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बनाने वाली कंपनी एक बार फिर से फ्लिप स्मार्टफोन्स का दौर शुरू करने जा रही है। सैमसंग दुनिया की कुछ ऐसी कंपनियों में से एक है जो अभी भी फ्लिप मोबाइल फोन्स बनाती है। इस कंपनी ने इसी साल चीन में अपना एक SM-G9298 फ्लिप फोन लॉन्च किया था। अब इस श्रेणी में एक नया स्मार्टफोन और भी लेकर आ रही है जिसको SM-W2018 नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि इस फ्लिप स्मार्टफोन को इसी साल नवंबर में पेश किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल इस फोन को चीन के लिए ही पेश किया जा सकता है लेकिन बाद में इसे भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी उतारा जा सकता है।

 

ये फीचर्स हैं खास
SM-W2018 फ्लिप एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जिसमें 4.2-इंच की FHD डिसप्ले स्क्रीन है इसके बारे में Sammobiles का कहना है कि इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। हालांकि, यह भी खबर है कि इस स्मार्टफोन में एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 821 प्रोसेसर भी हो सकता है। इसके अलावा इसमें 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकते है।

 

कैमरा स्मार्टफोन
सैमसंग से इस फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा तथा साथ ही एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। SM-W2018 फ्लिप फोन में एक 2,300mAh क्षमता वाली पावरफुल बैटरी हो सकती है। खबरें हैं कि इसकी कीमत 2,000 डॉलर के आसपास हो सकती है। इसका मतलब यह फोन काफी महँगा होगा। हालाँकि अभी कीमत को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है

 

ये है आॅप्शन
हालंकि यदि आप सैमसंग के इस फोन जैसा ही फ्लिप स्मार्टफोन लेना चाहते तो वो आॅप्शन भी उपलब्ध है। क्योंकि सैमसंग के इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए आपको अभी इंतजार करना होगा। लेकिन इससे पहले इसी महीने भी एक ऐसा ही स्मार्टफोन VKWorld T2 प्लस लॉन्च हो रहा है। ऐसे में यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बढ़िया आॅप्शन हो सकता है। इसमें 4.2-इंच की ड्यूल स्क्रीन दी जा रही है, हालाँकि इसमें FHD रेजोल्यूशन नहीं है। जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस फोन को टाइटेनियम से बनाया गया है और इसकी कीमत भी काफी कम रहने वाली है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो