script15 AUGUST 2018: यहां मुस्लिम नौजवानों ने निकाली कई किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा | 15 august 2018 muslim youth organised tiranga yatra | Patrika News

15 AUGUST 2018: यहां मुस्लिम नौजवानों ने निकाली कई किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा

locationमुरादाबादPublished: Aug 15, 2018 05:17:16 pm

Submitted by:

jai prakash

कुन्दरकी में सभी धर्मो के लोगों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। मुस्लिम समाज के हजारों युवा उत्साह के साथ शामिल हुए और अपना देश प्रेम जाहिर किया।

moradabad

15 AUGUST 2018: यहां मुस्लिम नौजवानों ने निकाली कई किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा

मुरादाबाद: जनपद में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ ही कई जगह देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित किये गए थे। वहीँ कुन्दरकी में सभी धर्मो के लोगों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें युवाओं के साथ वृद्ध और हर वर्ग के लोगों के साथ ही मुस्लिम समाज के हजारों युवा उत्साह के साथ शामिल हुए और अपना देश प्रेम जाहिर किया। इस तिरंगा की ख़ास बात ये है कि महज कुछ युवाओं ने शुरू की रैली को देखकर आज इसे बहुत बड़े पैमाने पर निकाला जाता है। जो यहां से निकलकर कई और जगहों पर भी पहुंच गयी है।

इस मुस्लिम नेता को देश से था इतना प्यार कि रोकने पर पूरे परिवार को पाक में ही छोड़कर आ गए थे भारत

पांच साल पहले शुरू हुई थी यात्रा

इस तिरंगा यात्रा को आयोजित करने वाले कुन्दरकी liveलाइव ग्रुप के सरंक्षक प्रवीण भूषण ने बताया कि महज पांच साल पहले वहात्सप पर एक कुन्दरकी लाइव ग्रुप बना था। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल थे। उसी में इस यात्रा की शुरुआत हुई और आज ये यात्रा न सिर्फ कसबे बल्कि पूरे प्रदेश में एक मिसाल बनती जा रही है।

कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री का बेटा Pakistan की तरफ से भारत के खिलाफ लड़ चुका है जंग

बढती जा रही संख्या

उन्होंने बताया कि कुंदरकी नगर में निकलने वाली रैली ऐतिहासिक होती चली जा रही है। नगर में निकलने वाली रैली मैं हजारों की तादात में नगर के मुस्लिम युवा भाग लेते हैं। जो देश भक्ति गीतों पर डीजे की धुन पर थिरकते नजर आते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के इस राज्यमंत्री ने लोगों को दिलार्इ ये कसम, देखें वीडियो

ये है मकसद

इस रैली को कराने का मकसद लोगों में देश प्रेम की भावना को जागरूक करना बालों को में राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करना है। प्रवीन भूषण ने बताया कि उनका मकसद अब हर शहर में ऐसी सद्भाव भरी यात्रा निकले जिसमें सभी धर्मों वर्गों के लोग शामिल हों।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा में बड़ी चूक आई सामने, सच्चाई जानकर खौल जाएगा खून

तम्बाकू छोड़ने की अपील

यहां बता दें कि इससे पहले आज सुबह से ही महानगर में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किये गए। खुद राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने इस पर्व पर सभी नागरिकों से तम्बाकू और नशा छोड़ने की अपील की। और शपथ दिलवाई।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो