Moradabad: बाढ़ की मार से किसान परेशान, 900 बीघा फसल हो गई बर्बाद
मुरादाबादPublished: Sep 16, 2023 07:20:39 am
Moradabad News: मुरादाबाद में विभागों की ओर से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रामगंगा नदी का जलस्तर कम हुआ है। लेकिन नागरिकों की दुश्वारियां बरकरार है।


Moradabad: बाढ़ की मार से किसान परेशान, 900 बीघा फसल हो गई बर्बाद
Moradabad: बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 900 बीघा फसल बर्बाद हो गई। महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 की आबादी भी इससे प्रभावित है। रामगंगा नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी लोगों की दिक्कते कम नहीं हुई है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित फसल में गन्ना, धान और चारा शामिल है। नुकसान का सर्वे विभागों की ओर से कराया जा रहा है।