भाजपा के गढ़ में विपक्षी पार्टी ने तैयार किया ऐसा प्लान, जिसमें खुद BJP बना चुकी है रिकॉर्ड
दिल्ली काम के लिए निकला था
जानकारी के मुताबिक पाकबड़ा के शनिवार का बाजार निवासी 18 वर्षीय गुलाब नवी शुक्रवार की रात घर से दिल्ली के लिए निकला था। वह दिल्ली में जफराबाद में सिलाई का काम करता था। रविवार सुबह कपूर कंपनी के पास रेलवे लाइन के किनारे उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। गुलाम नवी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विश्वविद्यालय के शिक्षक बोले- 62 वर्ष में रिटायरमेंट नहीं, तय की जाए इतनी उम्र
हत्या की आशंका
वहीँ परिजनों ने किसी रंजिश से इनकार कर दिया है। शक उन्हें इस बात का है कि जब शुक्रवार की रात दिल्ली के लिए निकला था तो शव आज इस हाल में कैसे मिला। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।