मुरादाबाद

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

एक किसान की कुछ अज्ञात लोगो के उकसावे में आकर जहरीले सांप से खिलवाड़ करने के चक्कर में जान चली गयी।

मुरादाबादSep 11, 2018 / 04:07 pm

jai prakash

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

अमरोहा: जनपद में एक किसान की कुछ अज्ञात लोगो के उकसावे में आकर जहरीले सांप से खिलवाड़ करने के चक्कर में जान चली गयी। जिसकी वजह से उसके पुरे परिवार में मातम छाया है। मृतक किसान द्वारा सांप से खिलवाड़ की लाइव तस्वीरें उसे उकसाने वाले युवको ने मोबाईल कैमरे में कैद कर ली थी। जो अब वायरल हो रही हैं लेकिन अभी तक इन युवकों का पता नहीं चल सका है।

बड़ी खबर: इस वजह से महागठबंधन से अलग हुईं मायावती

खेतों से लौट रहा था

जानकारी के मुताबिक रजबपुर थाना इलाके के गांव बदोनिया के रहने वाले सीमांत किसान महिलाल अभी चार दिन पहले जानवरो के लिए न्यार लेकर घर लोट रहा था। तभी उसे रास्ते में एक जहरीले सांप का बच्चा मिला जिससे वो अपने साथ गांव ले आया। जहां उसे पास के गांव में रहने वाले कुछ युवको ने उकसाकर सांप से खिलवाड़ कराना शुरू कर दिया और सांप से खिलवाड़ करते हुए महिलाल की मोबाईल से विडिओ बनाने लगे। कभी महिलाल सांप की पूंछ पकड़ता तो कभी मुंह बस इसी तरह सांप से खिलवाड़ चलता रहा और मोबाईल में वीडियो बनती रही।

यूपी के इस जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अब अपनाया जा रहा ये पैंतरा

 

फिर निगल लिया सांप

इसी बीच महिलाल ने खेल खेल में जीती जागती जिन्दा मौत को यानी सांप मुंह में निगल लिया जिसके चार घंटे के अन्दर की मौत हो गयी। जिसकी पुष्टि जिला असपताल के डॉक्टरों ने की। महिलाल की मौत के बाद उसके घर में मातम छाया है और उसके चारो बच्चे मायूस हैं जो अब चाह कर भी अपने पिता को वापिस नहीं ला सकते।

 

अजब गजब: यूपी के इस स्कूल में पढ़ती है भैंसे

 

अभी तक वीडियो बनाने वालों का नहीं चल सका पता

पडोसी पवन सिंह ने बताया कि खेतों से लौटते वक्त खेल खेल में सांप को महीलाल निगल गया जिससे उसकी मौत हो गयी। उकसाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। उधर थाना पुलिस ने शिकायत आने पर जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

 

 

 

Home / Moradabad / हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.