scriptमुरादाबाद में संजय सिंह ने भरी हुंकार, यूपी निकाय चुनाव में आप भी उतारेगी उम्मदीवार | AAP will Fight municipal election 2017 in UP: Sanjay singh | Patrika News

मुरादाबाद में संजय सिंह ने भरी हुंकार, यूपी निकाय चुनाव में आप भी उतारेगी उम्मदीवार

locationमुरादाबादPublished: Sep 12, 2017 06:06:00 pm

Submitted by:

Iftekhar

उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जोश भरा।

Sanjay singh

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश में होने आगामी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। इसी रणनीति के तहत उसने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए आप अभी से ही अपने कार्यकर्ताओं को चार्ज करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सोमवार शाम मुरादनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरा। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। लोग छह महीने में परेशान हो गए हैं।

 संजय सिंह ने बताया कि पार्टी पार्षद से लेकर महापौर तक के लिए अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। वह यहां रुहेलखंड जोन के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर से उप्र में निकाय चुनाव के दावेदारों की सूची मांगी जाएगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए बोले कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमार कर डाला है। बच्चे मर रहे हैं और सरकार चुप्पी साधकर बैठी है। दिल्ली में सरकार चलाकर हमने देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार जब से आई है, तब से एक बार भी बिजली पर पांच पैसे तक नहीं बढ़े। यही नहीं दिल्ली के 449 स्कूलों में जहां अधिक फीस वसूली जा रही थी, उस पर अंकुश लगाने का काम उनकी पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए निकाय चुनाव में पूरी तरह से जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिला सचिव राशिद व संचालन जुल्फकार अली तुर्क ने किया।
गौरतलब है कि पार्टी ने बीते विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी खड़ा किया था, लेकिन संगठन न होने से उसके प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। वहीं ठीक विधानसभा चुनाव से पहले उसके जिला प्रभारी ने भी इस्तीफा दे दिया था। चूंकि दिल्ली की तर्ज पर संगठन खड़ा करने के लिए आप की पूरी तयारी में है। इसीलिए उसके नेता स्थानीय कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो