scriptदेखें वीडियोः सपा में विवाद पर आजम खान ने दिया बड़ा बयान | azam khan said on samajwadi party and yadav family feud | Patrika News

देखें वीडियोः सपा में विवाद पर आजम खान ने दिया बड़ा बयान

locationमुरादाबादPublished: Oct 23, 2016 07:20:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

आजम खान ने परिवार के इस नेता पर साधा निशाना

azam khan

azam khan

मुरादाबाद। सपा परिवार में चल रहा सियासी घमासान अब किसी से छिपा हुआ नहीं है। जिस तरह से रविवार को विधायकों के साथ मीटिंग के बाद सीएम अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव ​सहित नारद राय और ओम प्रकाश सिंह और राज्यमंत्री शादाब फातिमा को भी बर्खास्त किया। इससे एक बार फिर से विरोधी पार्टियों को बोलने का मौका मिल गया है। इस बीच पार्टी के कुछ नेता भी बयानबाजी में पीछे नहीं हैं।

देखें वीडियो…


सीएम अखिलेश के खास कहे जाने वाले मंत्री आजम खान ने भी इस परिवार के विवाद और मुद्दे पर अपनी राय रखी है। उन्होंने रविवार को कहा कि ये मुख्यमंत्री का अधिकार है कि वह अपनी कैबिनेट में किसे रखेंगे और किसे नहीं रखेंगे। इसमें मेरी पसंद या नापसंद का मामला नहीं है। ऐसा एक दिन आएगा जरूर पार्टी के समझदार और दूरदर्शी लोगों को इस बात का अंदेशा था। एक शख्स से पार्टी को नुकसान पहुंचा है।


आजम खान ने कहा कि पार्टी में दो फाड़ के लिए अखिलेश जी ने मना किया है। कोई बहुत बड़ी नुकसान की बात नहीं है। ना पार्टी टूटी है ना पार्टी कमजोर हुई है। ना पार्टी को नुकसान हुआ है ना ही समाजवादी का विभाजन हुआ है। वहीं अखिलेश के इस एक्शन से नुकसान होगा कि नहीं ये कहना बहुत ही जल्दी होगी। 

उन्होंने कहा कि वैचारिक मदभेद थे। वो सामने आया है, बहुत पहले समझ लिया गया था कि ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी बहुत मजबूत है। वहीं यादव प​रिवार में चल रहे घमासान को लेकर आजम खान ने मीडिया पर भी अपनी भड़ास निकाली और कहा कि यह सब मीडिया करा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो