यूपी में कांग्रेस को कितना मजबूत किया, अब पदाधिकारियों का भी बनेगा रिपोर्ट कार्ड
जताया विरोध
देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक के हजारों कर्मचारी इलाहबाद बैंक पर इकट्ठे हुए। इन्होने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैंकों के विलय पर विरोध जताया। इसके साथ देश में डूबते बैंकों को बचाने की अपील की।
रात भर इनके पास अस्पताल में रही प्रियंका गांधी, जल्द पहुंच सकते हैं सोनिया और राहुल- देखें वीडियाे
ये की मांग
एसोसिएशन के सचिव एसपी सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश भर की बैंकों पर संकट गहरा गया है। बैंकों पर एनपीए का बोझ बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यही नहीं मनमाने तरीके से बैंकों का विलय किया जा रहा है। बैंको में नए पदों पर नियुक्ति नहीं की जा रहीं हैं। इसके अलावा वेतन सम्बन्धी भी मामले इस सरकार में लंबित हैं। अगर सरकार ने मांगे जल्द पूरी नहीं की तो आगे बड़ी हड़ताल होगी।
पड़ेगा असर
यहां बता दें कि त्योहारी सप्ताह में बैंक की हड़ताल से शहर की अर्थ व्यवस्था पर ख़ासा असर पड़ेगा। अभी चेक क्लियर होने में भी अब एक दिन से अधिक का समय लगेगा। उसके बाद दिवाली के चलते बैंक में छुट्टियां भी होंगी।