scriptMoradabad: भाजपा के ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने खोला मोर्चा | Bdc member protest agains block pramukh lalit kaushik | Patrika News

Moradabad: भाजपा के ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने खोला मोर्चा

locationमुरादाबादPublished: Mar 05, 2020 10:15:28 am

Submitted by:

jai prakash

Highlights -अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सदस्यों ने किया प्रदर्शन -ब्लॉक प्रमुख ने लगाया अपने खिलाफ साजिश का आरोप -भाजपा सरकार बनने के बाद बने थे ब्लॉक प्रमुख -अधिकारीयों ने होली बाद सदस्यों को बुलाया

bdc.jpg

मुरादाबाद: जनपद में भाजपा के भीतर गुटबाजी इस कदर बढ़ गयी है नेताओं में आपसी रार खुलकर सड़कों पर नजर आ रही है। जी हां करीब दो सप्ताह पहले भाजपा नेताओं के बीच रुपयों के लेन-देन का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही गयी थी। वो अब शुरू हो गया। मूंडापाण्डेय ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही है।

Coronavirus: Paytm ने कर्मचारियों को भेजा घर, इतने दिन के लिए छह ऑफिस बंद

इतने सदस्य खिलाफ
मूंडापाण्डेय ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए करीब 72 बीडीसी मेम्बर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कौशिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर कई गंभीर आरोप लगाए और अधिकारीयों से जल्द कार्रवाई की मांग की। उधर कलक्ट्रेट में डीएम की गैरमौजूदगी में एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह ने सदस्यों का ज्ञापन लेते हुए उन्हें समझा बुझा कर भेजा।

Coronavirus: गाजियाबाद में फिर मिले कोरोना के दो संदिग्ध मरीज, दिल्ली रेफर

साजिश का लगाया आरोप
वहीँ इस मामले में ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक ने कुछ लोगों पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पार्टी और संगठन के लोग मेरे साथ हैं। वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

जानिए गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियों का राशिफल
इन लोगों ने खोला मोर्चा
यहां बता दें कि भाजपा सरकार बनने के ललित कौशिक ब्लॉक प्रमुख बने थे, लेकिन अब उन्हीं लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला है जो उनके साथ थे। लिहाजा ये माना जा रहा है कि उनके लिए इस बार सीट बचाना काफी चुनौती पूर्ण है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो