scriptभाजपा का एक और एक्शन प्लान, सपा की बढ़ी मुश्किलें | BJP and SP fight for Panchayat Chairpersonin amroha news hindi | Patrika News

भाजपा का एक और एक्शन प्लान, सपा की बढ़ी मुश्किलें

locationमुरादाबादPublished: Jul 09, 2017 03:31:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

यूपी में एक और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा ने बनाया एक्शन प्लान

bjp sp

bjp sp

अमरोहा। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर दूसरे जनपदों की तरह यहां भी खींचतान शुरू हो गयी है। जिसमें सत्ताधारी दल यानि भाजपा के नेता सपा को हटाकर इस सीट पर काबिज होना चाहते हैं। इसको लेकर सदस्यों से पींगे बढ़ाई जा रही हैं। उधर मौजूदा सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने कहा कि उनके पास 15 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। भाजपा नेता साजिश कर उन्हें कुर्सी से हटाना चाहते हैं। वहीं भाजपा नेताओं ने इस सबसे इंकार किया है लेकिन जिला पंचायत सदस्यों की नाराजगी की बात स्वीकार की है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता भूपेन्द्र चौधरी अपनी पत्नी जो कि जिला पंचायत सदस्य उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज कराना चाह रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने अपने समर्थन में 15 से अधिक सदस्य बताये हैं। खुद भूपेन्द्र सिंह ने भी स्वीकारा है कि ज्यादातर सदस्य मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष से खुश नहीं हैं और वे हमारे पक्ष में हैं। जल्द ही अधिकारियों से वार्ता कर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

यहां बता दें कि कुल 28 सदस्यों में सपा की रेनु चौधरी के पास 15 सदस्यों का समर्थन होने का दावा है लेकिन अब भाजपा उन्हें हटाने के लिए सदस्यों को सेट करने में जुटे हैं। चूंकि सत्ता उनके साथ है तो लिहाजा उन्हें सफलता भी मिलती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सदस्यों की परेड के बाद इसी सप्ताह मौजूदा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर सीट कब्जाने की रणनीति है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो