
Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा नेता पर हमला..
Moradabad News: मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार में बुधवार रात भाजपा नेता संजीव चौहान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायल भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात वह प्रकाश नगर चौराहे से घर लौट रहे थे। तभी तीन लोग आ गए। उन्होंने भाजपा नेता संजीव चौहान को घेर लिया और बुलेट रुकवाकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनकी बुलेट भी नीचे गिर गई। संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही हमलावरों को अरेस्ट किया जाएगा।
Published on:
05 Dec 2024 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
